देश

Jhansi News: न लग्जरी कार और न हेलीकॉप्टर…दुल्हन को लेने के लिए अनोखे अंदाज में पहुंचा दूल्हा, देखने उमड़ा पूरा गांव

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक दुल्हा अनोखी बारात लेकर पहुंचा तो उसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा. दुल्हन की विदाई का अनोखा तरीका पूरे बुंदेलखंड के घर-घर में चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल यहां पर एक किसान परिवार ने शादी को अनोखा बनाने और पुराने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को याद दिलाने के लिए भारी बारिश के बीच बैल गाड़ियों से बारात लेकर पहुंचे. तो वहीं 4 किलोमीटर लम्बे इस जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े.

मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके के अंतर्गत शिवपुरी रोड से सामने आया है. यहां स्थित राम जी विवाह घर का ये मामला है. भारी बारिश और ओलावृष्टि के बीच यहां हुई शादी चर्चा का विषय बन गई है. दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा करने के लिए किसी लग्जरी कार या फिर हैलीकॉप्टर में नहीं पहुंचा बल्कि बैल गाड़ियों के काफिले के साथ गेस्ट हाउस पहुंचा. ये काफिला 4 किलोमीटर लंबा था. तो वहीं जब दूल्हा दुल्हन को लेकर विदा होने लगा और दुल्हन किसी कार में बैठने के बजाए बैलगाड़ी में बैठी तो सैकड़ों लोग इस अनोखी विदाई को देखने के लिए उमड़ पड़े. दूल्हा और दुल्हन दोनों बैलगाड़ी से विदा होकर गेस्ट हाउस से रवाना हुए.

ये भी पढ़ें-BJP Candidate First List: अटल की कर्मभूमि रही श्रावस्ती से भाजपा ने उतारा ब्राह्मण चेहरा, पिता का राम मंदिर से जुड़ाव, जानें क्यों छोड़ी IPS की नौकरी

चाचा बने सारथी

दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी दूल्हे के चाचा बने. उन्होंने कहा कि, आधुनिक युग में पुरानी परंपराएं दिन पर दिन खोती जा रही हैं. इसीलिए अपनी परम्परा को जीवित करने का प्रयास करते हुए ही बैलगाड़ी में बारात लेकर पहुंचे और दुल्हन को इसी से विदा कराकर घर ले जा रहे हैं. शादी के बाद विदाई समारोह को यादगार बनाते हुए किसान के बेटे ने अपनी दुल्हन को विदाई के लिए जो तरीका अपनाया उसने खेती किसानी की पुरानी परंपरा को याद करने के साथ-साथ आज से तकरीबन 4 से 5 दशक पहले होने वाली दुल्हन की विदाई की यादों को ताजा कर दिया. लोग दूल्हे के इस कार्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं. दूल्हे के पिता ने इस सम्बंध में कहा कि, उन्होंने अपने बेटे के सामने दुल्हन की विदाई बैलगाड़ी से करवाने की बात रखी थी, जिसे उसने मान लिया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

13 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

31 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

52 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago