देश

अपने जन्मदिन पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने की सार्वजनिक जीवन में आने की घोषणा

Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री , झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और जमीन घोटाला में फिलहाल रांची के होटवार जेल में बंद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का रविवार को जन्मदिन था. जन्मदिन पर कल्पना मुर्मू सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रूपी सोरेन (सास) का आशीर्वाद लिया. इससे पहले सुबह ही उन्होंने बिरसा मुंडा जेल जाकर पति हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की. इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मेरे पिता भारतीय सेना में थे. वे सेना से रिटायर हो चुके हैं. पिताजी ने सेना में रहकर देश के दुश्मनों का डटकर सामना किया. बचपन से ही उन्होंने मुझमें बिना डरे सच के लिए संघर्ष करना और लड़ना सिखाया है”

कल्पना सोरेन ने शेयर की पोस्ट

सोशल मीडिया पर कल्पना सोरेन ने आगे लिखा, “झारखंडवासियों और झामुमो परिवार के असंख्य कर्मठ कार्यकर्ताओं की मांग पर कल (सोमवार) से मैं सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर रही हूं. जब तक हेमंत जी हम सबों के बीच नहीं आ जाते, तब तक मैं उनकी आवाज बनकर आप सभी के बीच उनके विचारों को आपसे साझा करती रहूंगी. आपकी सेवा करती रहूंगी. विश्वास है कि जैसा स्नेह और आशीर्वाद आपने अपने बेटे और भाई हेमंत सोरेन को दिया है, वैसा ही स्नेह और आशीर्वाद मुझे यानी हेमंत जी की जीवन संगिनी को भी देंगे”.

यह भी पढ़िए— पीएम मोदी ने BJP को डोनेट किया इतना रुपया, सोशल मीडिया पर शेयर की चंदे की रशीद

कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा सोशल मीडिया पर लिखे गए भावुक शब्दों और वाक्य को उनकी राजनीति में पदार्पण के साथ देखा जा रहा है. मालूम हो कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की रणनीति के तहत पार्टी के वरिष्ठ विधायक डॉ सरफराज अहमद ने गांडेय सीट से इस्तीफा दिया था. यह गांडेय सीट गिरिडीह जिले में ही पड़ता है. हेमंत की गिरफ्तारी के बाद कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की हेमंत की चाहत पर उनके परिवार के भीतर से ही विरोध हो गया था. अब कल्पना को सीधे राजनीति में लाकर हेमंत लंबी लड़ाई की तैयारी में जुट गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

51 minutes ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

1 hour ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

1 hour ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

1 hour ago

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

2 hours ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

2 hours ago