देश

Jhansi Crime: देर से घर आने पर पत्नी ने टोका! गुस्साए दारोगा ने सर्विस पिस्टल से मार दी गोली, सस्पेंड

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जरा सी बात पर एक दारोगा ने अपनी पत्नी को सर्विस पिस्टल से गोली मार दी है. इस घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और जख्मी पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. दूसरी ओर सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, दारोगा की पत्नी गर्भवती है और उन्होंने घर देर से आने की बस वजह ही पूछी थी.

ये मामला झांसी के उल्दन थाने से सामने आया है. यहां बंगरा चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा ने सर्विस पिस्टल से अपनी पत्नी शालिनी को गोली मार कर उसे जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गया, लेकिन सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस ने उसकी घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. दूसरी ओर शालिनी की हालत के बारे में डॉक्टर अभी कुछ नहीं बता रहे हैं. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें– Assembly Election: एमपी में 17, राजस्थान में 23 और छत्तीसगढ़ 7 और 17 नवंबर… 3 दिसंबर को आएंगे 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजे

रविवार देर रात की है घटना

घटना रविवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि शालिनी ने शशांक से घर देर से लौटने को लेकर टोका था. बस इसी बात पर शशांक भड़क गया. उसने आव देखा न ताव, सर्विस पिस्टल निकाल कर पत्नी को गोली मार दी. पहले तो पत्नी को जख्मी हालत में उसने अस्पताल में भर्ती कराया और फिर मौके से भाग निकला. इस पूरे मामले को लेकर झांसी के एसएसपी राजेश एस ने मीडिया को जानकारी दी कि  थाना उल्दन क्षेत्र में स्थित बंगरा चौकी के प्रभारी के रूप में तैनात सब इंस्पेक्टर ने पारिवारिक विवाद में पत्नी पर सर्विस पिस्टल से फायर कर दिया है. पत्नी के दाहिने हाथ में गोली लगी है. फिलहाल पत्नी अब खतरे से बाहर है. उन्होंने बताया कि आरोपी सब इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया गया है. उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. परिवार के लोगों की ओर से तहरीर मिलने के बाद उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

राजस्थान से ला रहे थे मौत का काला कारोबार! एमपी के मोहना में 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…

1 minute ago

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

26 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

33 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

35 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

36 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

48 minutes ago