देश

Ayodhya News: होटल द रामायण में मलेशियाई नागरिक का शव मिलने से मचा हड़कम्प, जांच में जुटी पुलिस

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर रामायण होटल में एक मलेशियाई नागरिक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया है. बताया जा रहा है कि मलेशियाई शख्स बतौर पर्यटक अयोध्या घूमने के लिए आए थे. फिलहाल उनकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन हार्ट अटैक की सम्भावना जताई जा रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच करने में जुटी है. वह रविवार की शाम को ही अयोध्या पहुंचे थे.

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एनएच-27 पर होटल द रामायण स्थित है. यहां के एक कमरे में मलेशिया पर्यटक का शव मिला है. इसी के बाद से जांच-पड़ताल शुरू हो गई है. वह मलेशिया से आए 6 सदस्यीय दल का हिस्सा थे और रविवार की शाम को ही अयोध्या पहुंचे थे. पहले तो उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया. उनका नाम डर्मा आरपी सनमुगम बताया जा रहा है. संदिग्ध हालात में हुई पर्यटक की मौत के बाद से पूरा जिला प्रशासन हिल गया है. फिलहाल उनकी मौत को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हो सका है. प्रथम दृष्ट्या बताया जा रहा है कि जिन परिस्थितियों में डर्मा की मौत हुई है, उसमें हार्ट अटैक से हुई मौत की सम्भावना जताई जा रही है. फिलहाल चिकित्सक इस मामले की जांच करने में जुटे हैं.

ये भी पढ़ें- Israel-Palestine War: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया प्रदर्शन, वी स्टैंड फिलिस्तीन के लगाए नारे

रविवार की शाम को पहुंचे थे

इस मामले में एसपी सिटी मधुबन सिंह ने मीडिया को बताया कि मलेशिया का 6 सदस्यीय दल रविवार को शाम 4 बजे अयोध्या पहुंचा था. उन्होंने जानकारी दी कि इस दल में 4 महिलाओं के साथ दो पुरुष शामिल थे. वह पहले वाराणसी गए थे और फिर वाराणसी से अयोध्या पहुंचे थे. विदेशी पर्यटकों के दल ने अयोध्या के जाने-माने होटल द रामायण में तीन कमरे बुक करवाए थे और कमरों को चेक इन करने के बाद सभी अपने कमरों में आराम कर रहे थे. जानकारी सामने आ रही है कि, इसी बीच रूम सर्विस के लिए होटल के कर्मचारी डर्मा के रूम में पहुंचे और डोर खोलने के लिए जब घंटी बजाई तो कोई जवाब अंदर से नहीं मिला. पहले तो लगा कि वह सो गए होंगे, लेकिन कुछ देर बाद फिर से कमरे की घंटी बजाई गई तो भी कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद दरवाजा खुलवाया गया. तो डर्मा मृत अवस्था में पड़े मिले. उनकी उम्र 73 साल थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

16 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

16 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

28 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

36 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago