देश

BJP List: राजस्थान में भी MP वाला फॉर्मूला, 7 सांसदों को टिकट, दीया कुमारी को मैदान में उतारा, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भी उम्मीदवार घोषित

BJP Candidate List 2023: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही बीजेपी ने छत्तीसगढ, राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. हालांकि राजस्थान के लिए यह उनकी पहली लिस्ट है. छत्तीसगढ़ के लिए दूसरी और मध्यप्रदेश के लिए चौथी लिस्ट जारी की है. बीजेपी ने मध्यप्रदेश के लिए जारी की गई चौथी लिस्ट में 57 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. वहीं छत्तीसगढ़ की दूसरी लिस्ट के लिए 64 उम्मीदवार और राजस्थान के लिए 41 उम्मीवारों के नामों का ऐलान किया है.

इससे पहले बीजेपी मध्यप्रदेश में 79 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है, जिस पर पहले से ही काफी सियासत हो रही है. वहीं इस बार भी पार्टी ने वही दाव चला है, सूचि में ज्यादातर विधायकों और मंत्रियों के नाम हैं. मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया गया है. इसके अलावा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को भी मैदान में उतारा गया है. नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव लड़ेंगे.

राजस्थान में भी मध्यप्रदेश वाला फॉर्मूला

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में बीजेपी ने अपने कई बड़े दिग्गज नेताओं, मंत्रियों और सांसदों को मैदान में उतार दिया है. यही फॉर्मूला बीजेपी अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी अपना रही है. पार्टी ने 7 सांसदों को मैदान में उतार दिया है, जिसमें राज्यसभा के सांसद किरोड़ीलाल मीणा को सवाई माधोपुर से टिकट दिया गया है. इनके अलावा सांसद भगीरथ चौधरी, बालकनाथ, नरेंद्र कुमार और  देव जी पटेल पटेल को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को भी जयपुर से टिकट दिया है.

यह भी पढ़ें-  CWC Meeting: राहुल गांधी का बड़ा बयान- जिन राज्यों में हमारी सरकार होगी वहां जातिगत जनगणना कराएंगे

बीजेपी ने राजस्थान की जिन 41 सीटों को प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, उनमें से 19 सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी कभी जीत दर्ज नहीं की है. बाकी सीटों पर पिछले चुनाव में बीजेपी हार गई थी. वहीं इस लिस्ट में पार्टी आलाकमान और वसुंधरा राजे के बीच फिर दरार दिखी, क्योंकि पार्टी ने वसुंधरा राजे के खास नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर विद्याधर नगर से दिया कुमारी को चुनावी मैदान में उतारा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘नेहरू की महत्वाकांक्षा ने पूर्वोत्तर को पीछे धकेला…’,राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…

30 minutes ago

आरा में रामकुमार सिंह को मारी थी पहली गोली, शूटर पवन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…

31 minutes ago

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

1 hour ago