देश

कांग्रेस ने झारखंड में 7 और सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जेल में बंद आलमगीर की पत्नी को टिकट

Jharkhand Assembly Election: कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सात और सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. पार्टी ने हजारीबाग जिले की बरही सीट से मौजूदा विधायक उमाशंकर अकेला का टिकट काटकर उनकी जगह अरुण साहू को उम्मीदवार बनाया है. मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हेमंत सोरेन सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जगह उनकी पत्नी निशत आलम को पाकुड़ से उम्मीदवार बनाया गया है.

कांके सुरक्षित सीट पर सुरेश बैठा को टिकट

रांची जिले की कांके सुरक्षित सीट पर सुरेश कुमार बैठा को टिकट दिया गया है. पलामू जिले की पांकी सीट से लाल सूरज और डाल्टनगंज से कांग्रेस ने के.एन. त्रिपाठी और छतरपुर सुरक्षित सीट से राधाकृष्ण किशोर को उम्मीदवार बनाया है. राधाकृष्ण किशोर दो दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं. हालांकि वह इसी पार्टी से पहले विधायक रह चुके हैं.

पार्टी के महासचिव ने जारी की सूची

इसी जिले की विश्रामपुर से सुधीर कुमार चंद्रवंशी को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि इस सीट पर इंडिया ब्लॉक के साझीदार राष्ट्रीय जनता दल ने रामनरेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने एक दिन पहले ही नामांकन किया था. उम्मीदवारों की यह सूची पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी की गई है.

पहली सूची में 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

इसके पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इनमें जामताड़ा से डॉ. इरफान अंसारी, जरमुंडी से बादल पत्रलेख, पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव, महगामा से दीपिका पांडेय सिंह, लोहरदगा से रामेश्वर उरांव, बड़कागांव से अंबा प्रसाद साहु, बेरमो से कुमार जयमंगल, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, जमशेदपुर पश्चिमी से बन्ना गुप्ता, खिजरी से राजेश कच्छप, मांडर से शिल्पी नेहा तिर्की, सिमडेगा से भूषण बाड़ा, कोलेबिरा से नमन विक्सल कोंगाड़ी और मनिका से रामचंद्र सिंह, जमशेदपुर पूर्वी से डॉ. अजय कुमार, हजारीबाग सदर सीट से मुन्ना सिंह, रामगढ़ से ममता देवी, बाघमारा से जलेश्वर महतो, जगरनाथपुर से सोना राम सिंकू, हटिया से अजय नाथ शाहदेव और मांडू से जयप्रकाश पटेल शामिल हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago