दुनिया

LAC पर शुरू हुई सैनिकों की वापसी, हालात सामान्य; 4-5 दिनों में पेट्रोलिंग की उम्मीद

India China Border Disengagement: भारत और चीन के बीच हुए अहम समझौते के बाद पूर्वी लद्दाख में सेनाओं की वापसी शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, डेमचौक और डेपसांग में स्थानीय कमांडर सैनिकों की वापसी पर नजर बनाए हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार (23 अक्टूबर) को डेमचौक में दोनों तरफ से एक-एक तंबू हटा दिया गया था. जिसके बाद गुरुवार (24 अक्टूबर) को कुछ अस्थाई ढांचों को भी तोड़कर हटाया गया.

बता दें कि डेमचौक में भारतीय सैनिक चार्डिंग नाला के पश्चिमी हिस्से की ओर पीछे हट रहे हैं, वहीं, चीनी सैनिक नाला के पूर्वी हिस्से की ओर से पीछे की तरफ जा रहे हैं. दोनों ओर तकरीबन 10-12 अस्थाई ढांचे और करीब 12 तंबू बने हुए हैं. जिन्हें हटाने की तैयारी चल रही है.

जल्द शुरू हो सकती है गश्ती

जानकारी के मुताबिक, डेपसांग में चीनी सेना के पास टेंट नहीं हैं. लेकिन, उन्होंने गाड़ियों के बीच तिरपाल का इस्तेमाल करते हुए अस्थायी आश्रय बनाए हैं. गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को चीनी सेना ने इलाके में वाहनों की संख्या कम कर दी. जिसके बाद भारतीय सेना ने भी वहां से कुछ सैनिक कम कर दिए. बताया जा रहा है कि यह प्रोसेस पूरा होने के बाद अगले 4-5 दिनों में डेमचौक और डेपसांग में गश्ती फिर से शुरू हो सकती है.

भारत-चीन के बीच हुआ समझौता

बताते चलें कि भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों को पीछे हटाने और वहां फिर से प्रेट्रोलिंग शुरू करने के लिए नए समझौते किए हैं. बता दें कि यह समझौता कथित तौर पर डेमचौक और डेपसांग इलाकों में पेट्रोलिंग से जुड़ा है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

4 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago