देश

Jharkhand Assembly Election: विकेट के पीछे ही नहीं बल्कि झारखंड चुनाव में Dhoni निभाएंगे ये बड़ी भूमिका

पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव में एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं. ‘कैप्टन कूल’ को निर्वाचन आयोग ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है. वह झारखंड के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की जागरूकता के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे.

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने शुक्रवार को ‘निर्वाचन सदन’ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने मतदाता जागरूकता अभियान में भागीदारी के लिए खुद पहल की है और उन्होंने इस संबंध में निर्वाचन आयोग को पत्र दिया है.

मताधिकार के प्रयोग की अपील करेंगे धोनी

रवि कुमार ने कहा, “विधानसभा चुनाव के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के फोटो और वीडियो का इस्तेमाल स्वीप प्रोग्राम के तहत आयोग द्वारा किया जाएगा. माही के द्वारा मतदाताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील किए जाने से वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि होगी.”इसके अलावा माही सोशल मीडिया और टीवी के माध्यम से विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपील करते नजर आएंगे.

मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि धोनी जैसी नामचीन शख्सियत के जुड़ाव से मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है. धोनी रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं. वह देश में रहने पर प्रत्येक चुनाव में वोट डालने के लिए माता-पिता, पत्नी और परिवार के साथ श्यामली कॉलोनी में जेवीएम स्कूल पर बनाए जाने वाले बूथ पर जरूर पहुंचते हैं.

23 नवंबर को होगी मतगणना

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मास्टर जी की भूमिका निभाने वाले विजय सिंह भी झारखंड में चुनाव आयोग के एंबेसडर हैं. राज्य के विभिन्न जिलों में भी निर्वाचन आयोग के निर्देश पर खेल, कला, संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली शख्सियतों को स्थानीय स्तर पर एंबेसडर बनाया जाता है. झारखंड में छठी विधानसभा के गठन के लिए 81 सीटों के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान कराए जाने हैं. पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई. दूसरे चरण के लिए यह प्रक्रिया जारी है. चुनाव के बाद मतों की गिनती 23 नवंबर को कराई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

35 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago