झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी.
Jharkhand BJP Amar Kumar Baori: रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने राज्य सरकार पर चौतरफा हमला बोला. बाउरी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं कराने के पीछे राज्य सरकार की मंशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव लंबित हैं. विगत दिनों रोशनी खलखो की जनहित याचिका पर कोर्ट ने तीन हफ्ते के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दिए थे लेकिन राज्य सरकार ने उल्टे ट्रिपल टेस्ट के बहाने समय पार करते हुए याचिका खारिज करने की अपील की.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये सरकार नगर निकायों के माध्यम से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहती है. सरकार को पता है कि बिना ट्रिपल टेस्ट के चुनाव नही कराए जा सकते. यह सरकार ट्रिपल टेस्ट कराने की दिशा में भी शांत बैठी है. पिछड़ा वर्ग आयोग भी पूरी तरह से गठित नही हुआ है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अन्य संवैधानिक संस्थाओं का भी गठन नही कर रही. सिर्फ गलत बयानी कर जनता को भ्रमित कर रही है. सूचना आयुक्त के संबंध में भी गलत सूचनाएं दी जा रही हैं. आयोगों के गठन नहीं करने के पीछे भी भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की ही मंशा है.
अमर कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले रोज लोकतंत्र की हत्या करते हैं. इनका इतिहास पुराना है. चाहे आपातकाल हो या निकाय चुनावों को टालना,सब लोकतंत्र को कमजोर करने वाला कदम है. उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने 30 वर्षों से लंबित पंचायत चुनाव कराकर लोकतंत्र को मजबूत करते हुए जनभागीदारी सुनिश्चित कराई थी. रघुवर सरकार ने निकाय चुनाव संपन्न कराए थे.
आज भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी पार्टियां और नेता मोदी जी के खिलाफ एकजुट होकर एक दूसरे को कंधा दे रहे हैं. जनता आगामी लोकसभा चुनाव में 14 लोकसभा सीटों और गांडेय सीट पर एनडीए को जीत दिलाकर ठगबंधन को सबक सिखाएगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी राज्य सरकार की ओर से गलत शपथ पत्र दायर करने वाले और भ्रम फैलाने वाले लोगों पर लगाम लगाएं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ऐसा कितना कर पाएंगे ये समय बताएगा क्योंकि उन्हें पार्टी में ज्यादा तवज्जो नहीं मिल रही. लाइम लाइट में नही रखा जा रहा. अभी तो लाइम लाइट में पार्टी मैडम कल्पना सोरेन जी को रख रही.
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…