देश

JPSC JSSC परीक्षा रद्द होगी या नहीं? हेमंत सोरेन सरकार को हाई कोर्ट का झटका

JPSC JSSC Exam Cancellation Case: झारखंड में हुए छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार ने JPSC और JSSC की 22 परीक्षाओं को रद्द कर दिया था. इससे इन परिक्षाओं में पास हुए अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी. अब उनके पक्ष में कोर्ट ने अपना फैसला दिया है. दबाव में आकर हेमंत सोरेन सरकार ने जिन 22 भर्ती परीक्षाओं को रातों-रात रद्द करने का फरमान सुनाया था, उस पर झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. अदालत के इस कड़े फैसले से उन हजारों नवनियुक्त अफसरों और अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जिनकी नौकरी पर संकट के बादल मंडराने लगे थे.

सरकार का ‘एकतरफा’ फैसला (JPSC Exam Cancellation Latest Update)

दरअसल, जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित धांधली के आरोपों को लेकर रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में 24 दिनों से छात्र उग्र प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दबाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 18 अगस्त को एक आपातकालीन कैबिनेट बैठक के बाद 22 परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था. इसके अलावा 23 अन्य परीक्षाओं की CID जांच के आदेश भी दिए गए थे. लेकिन सरकार के इस फैसले से वे अभ्यर्थी भड़क गए, जिन्होंने परीक्षा पास कर ली थी और सरकारी सेवा में पहुंच गए हैं.

याचिकाकर्ताओं का क्या तर्क है? (Jharkhand High Court On JPSC Exam Cancellation)

सरकार के इस आदेश के खिलाफ सौरभ सिंह, अवधेश कुमार, दीप माला और सोनम कुमारी समेत कई ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उनके अधिवक्ताओं (इंद्रजीत सिन्हा और अमृतांश वत्स) ने अदालत में मजबूती से दलील दी कि अभ्यर्थियों का पक्ष सुने बिना परीक्षाओं को रद्द करना पूरी तरह से अनुचित है. याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि यदि जांच में किसी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो केवल उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सभी को बिना जांच के नौकरी से बाहर निकाल देना अन्याय है.

अदालत का फैसला से क्या होगी आगे की राह? (JPSC JSSC Recruitment Controversy)

न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने याचिकाकर्ताओं की इन दलीलों को सही मानते हुए हेमंत सरकार के उस अधिसूचना पर अंतरिम रोक लगा दी. अदालत ने इन कर्मचारियों को वापस अपनी ड्यूटी पर लौटने को भी कहा है. फिलहाल, हाई कोर्ट का यह फैसला उन युवाओं के लिए एक बड़ी जीत है, जिन्हें नौकरी छिनने का डर सता रहा था. अब इस मामले की अगली सुनवाई में तय होगा कि सरकार की जांच कमेटी और सीबीआई (CBI) जांच की मांग के बीच इन लाखों युवाओं के भविष्य का क्या होगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago