देश

JPSC आंदोलन का 19वां दिन: पुलिस की लाठियां, पंडाल की कटी बिजली; CBI जांच से कौन बचेगा?

JPSC Exam Scam Jharkhand: रांची/मधुकर आनंद: झारखंड में JPSC परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर छात्रों का आक्रोश शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. आंदोलन के 19वें दिन पुलिस के लाठीचार्ज, छात्रों के मौन जुलूस और प्रदर्शनकारियों के पंडाल की बिजली काटे जाने से माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया है. इसी बीच, राज्य सरकार के कांग्रेस कोटे के चार बड़े मंत्रियों ने एक साथ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर छात्रों को उकसाने और सियासी रोटियां सेंकने का बड़ा आरोप लगाया है.

3 घंटे की चर्चा से भागी BJP (JPSC Student Protest Ranchi)

वरिष्ठ मंत्री और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बीजेपी पर एक गहरी साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने खुलासा किया कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में तय हुआ था कि 10 अगस्त को सदन में छात्रों के मुद्दे पर 3 घंटे की विशेष चर्चा होगी. लेकिन बीजेपी विधायकों ने चर्चा से भागकर उसी दिन मुख्यमंत्री आवास घेरने की साजिश रची. किशोर ने कहा, “बीजेपी असल में चर्चा चाहती ही नहीं है, उसका मकसद सिर्फ और सिर्फ आंदोलन को भड़काना है.”

राहुल गांधी पर आरोप और कांग्रेस का पलटवार (JPSC Investigation Politics)

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाया था कि यह सब राहुल गांधी के इशारे पर हो रहा है. इस पर पलटवार करते हुए कृषि मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने कहा कि यह आरोप झूठ को भी शर्मिंदा करने वाला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के तुरंत बाद राहुल गांधी ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की थी. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया और आंदोलन भड़काने वालों को कड़ी चेतावनी दी.

TDPL को बचाने के लिए CBI जांच की मांग?

पूरे विवाद में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला बयान ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने दिया. बीजेपी द्वारा JPSC मामले की CBI जांच की मांग पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की CID बहुत शानदार काम कर रही है और हर दिन परीक्षा एजेंसी टीडीपीएल (TDPL) की नई गड़बड़ियों को बेनकाब कर रही है.

ये भी पढ़ें: अब आएगा महाभियोग? संसदीय जांच समिति के सामने घिरे जस्टिस वर्मा, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

दीपिका पांडे ने साफ कहा कि बीजेपी CBI जांच की मांग इसलिए कर रही है ताकि TDPL को बचाया जा सके. पूर्व में भी CBI ने कई घोटालों की जांच ली है, जिनमें आज तक कोई प्रगति नहीं हुई है. इस चौतरफा हमले से झारखंड की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है और छात्रों का आंदोलन अब एक बड़ी राजनीतिक जंग में तब्दील हो चुका है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

8 hours ago