Urdu Conclave 2026

JPSC Paper Leak

Babulal Marandi On CID Botch UP: 'वाह रे CID... 2018 में मरे हुए व्यक्ति से पास करवा दी परीक्षा. झारखंड में JSSC-JPSC घोटाले पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने खोला मोर्चा, सीएम हेमंत सोरेन से CBI जांच की मांग की है.

Jharkhand Student Protest JPSC Protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी है. 16 अगस्त को छात्र CM आवास का घेराव करेंगे. वहीं, जंतर-मंतर पर छात्रों के मसीहा बने राहुल गांधी झारखंड में अपनी ही गठबंधन सरकार के लाठीचार्ज पर घिरते नजर आ रहे हैं.

JPSC Exam Scam Jharkhand: झारखंड में JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी है. पुलिस लाठीचार्ज और बिजली कटने के बीच कांग्रेस के चार मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP पर छात्रों को भड़काने और TDPL एजेंसी को बचाने का गंभीर आरोप लगाया है.

Hemant Soren statement on JPSC JSSC protest: झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने JPSC-JSSC पेपर लीक मामले में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने लखनऊ की टीडीपीएल (TDPL) कंपनी और यूपी-बिहार के लोगों पर धांधली का आरोप लगाते हुए BJP पर जमकर निशाना साधा. हालांकि, उनके बयान के बाद सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया.

JSSC और JPSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने झारखंड विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. प्रदर्शन से पहले रांची पुलिस ने विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग और कंटीले तार लगाए हैं.

JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ सरकार की वार्ता बेनतीजा रही. मांगों पर फैसला नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है.

JPSC Protest Code of Conduct: रांची में JPSC धांधली के खिलाफ छात्रों का 'Code of Conduct' वाला पोस्टर वायरल हो रहा है. इसमें छात्रों के 4 कड़े नियम बताए हैं. इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग इसे CJP को सीख देने वाला बतााने लगे हैं.

JPSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. छात्रों ने साफ कहा है कि वे केवल मुख्यमंत्री से और मीडिया की मौजूदगी में ही बातचीत करेंगे.

झारखंड CID ने JPSC 14वीं पीटी परीक्षा में कथित धांधली के मामले में TDPL एजेंसी के अकाउंटेंट रक्षक सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है. जांच में आरोप है कि परीक्षा से जुड़े पद का दुरुपयोग कर वह खुद परीक्षा में शामिल हुआ और पीटी पास कर गया. मामले में अब तक 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.