दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
Jharkhand News Today: झारखंड में एक बार फिर दो IAS अधिकारी केंद्रीय जांच एजेंसी ED के रडार पर हैं. ED द्वारा यहां बर्लिन अस्पताल से संबंधित प्रॉपर्टी के दस्तावेजों को खंगालने और उसके मालिकाना हक से जुड़े मामले की तफ्तीश में सर्वे किया जा रहा है. IAS अधिकारियों पर भ्रष्ट्राचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं.
सूत्रों के अनुसार, झारखंड के दो IAS अधिकारियों पर मनी लॉन्ड्रिंग करके आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला है. इस संबंध में जांच एजेंसी ED के द्वारा कुछ समय पहले बडगाई अंचल अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई थी. तफ्तीशकर्ता का कहना था कि रांची स्थित बर्लिन अस्पताल की जमीन से संबंधित दस्तावेजों को तैयार करने में जालसाजी हुई थी.
झारखंड में कार्यरत IAS अधिकारी की ओर से खाता नंबर 54 और प्लॉट नंबर 2711 की जमीन प्रीति कुमारी के नाम पर खरीदी गई थी. इसीलिए तफ्तीश/ सर्वे का काम, आजअस्पताल की संपत्ति से संबंधित मामले में हो रहा है. बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी IAS अधिकारी की पत्नी के नाम से खरीदी गई. वहां करीब 3 करोड़ की प्रॉपर्टी को खरीदा गया. अब झारखंड में जांच एजेंसी ED और रेवेन्यू इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारियों द्वारा उन आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसा जा सकता है.
यह भी पढ़िए: शाइन सिटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 22 ठिकानों पर जारी छापेमारी
— भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…