लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बना हुआ है बारिश का मौसम (फाइल फोटो)
UP Weather Today: दिसम्बर के दस्तक देते ही यूपी में कड़ाके की ठंड की भी एंट्री हो गई है. तेज बारिश और हवाओं के साथ ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है और मौसम में लगातार बदलाव होता जा रहा है. मौसम विभाग ने दो दिनो में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है. मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों में तूफान मिचौंग के कारण भारी बारिश की संभावना जताई है और इसी वजह से तापमान में गिरावट का भी दावा किया है. यूपी के तमाम जिलों में आने वाले समय में मौसम का क्या हाल रहेगा, को लेकर मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी की है और बताया है कि, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही कानपुर, उन्नाव, हमीरपुर, अमेठी, रायबरेली, जालौन, महोबा, झांसी और फतेहपुर सहित कई जिलों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की सम्भावना है.
तो वहीं दिल्ली से सटे शहरों में लगातार वायु प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में बना हुआ है. मीडिया सूत्रों की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार बेहद खराब बनी हुई है. तो वहीं नोएडा और गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बेहद खराब स्थिति में है. इसको लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि, नोएडा के सेक्टर-116 में आज सुबह 6 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 249 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी की हवा की गुणवत्ता को दर्शाता है. तो वहीं नोएडा के सेक्टर-1 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 272 और नोएडा के सेक्टर-62 में यह 278 पर बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- “हिंदू-मुस्लिम की कोई बात नहीं है”, बूचड़खानों को बंद कराने वाले वीडियो पर BJP नेता बालमुकुंदाचार्य का आया रिएक्शन
वहीं गाजियाबाद के साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों में भी वायु प्रदूषण की स्थिति खराब बनी हुई है. लोनी में एक्यूआई 263, संजय नगर में एक्यूआई 215 और वसुंधरा में एक्यूआई 272 पर खराब श्रेणी के हवा में बना हुआ है. तो वहीं इंदिरापुरम में हवा गुणवत्ता मॉडरेट श्रेणी के साथ एक्यूआई 170 पर है. अगर उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में वायु प्रदूषण की स्थिति पर नजर दौड़ाई जाए तो मेरठ का भी हाल कुछ ठीक नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक यहां पल्लवपुरम में आज सुबह 6 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 231 दर्ज किया गया. तो वहीं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 में एक्यूआई 288 और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…