देश

Jharkhand: बोकारो में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, CRPF का एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

झारखंड के बोकारो (Bokaro) के गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के घने जंगलों में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

मुठभेड़ में CRPF जवान शहीद

इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा-209 बटालियन का एक जवान भी शहीद हो गया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और पुलिस अन्य छिपे नक्सलियों की तलाश कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिरहोरडेरा क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद बुधवार तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. सुबह करीब छह बजे पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना होते ही दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई.

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया. इनमें से एक नक्सली वर्दी में था, जबकि दूसरा साधारण कपड़ों में. मौके से एक एके-47 राइफल भी बरामद हुई है. मारे गए नक्सलियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. इस मुठभेड़ में कोबरा-209 बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर 62 करोड़ की कोकीन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी का तरीका जानकर दंग रह जाएंगे आप

झारखंड पुलिस ने इस वर्ष राज्य को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य तय किया है. पुलिस के अनुसार, इस वर्ष अब तक पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे जा चुके हैं. करीब 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. पिछले वर्ष 2024 में पुलिस ने 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए थे. इसके अलावा 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया था. आत्मसमर्पण करने वालों में चार जोनल कमांडर, एक सब जनरल कमांडर और तीन एरिया कमांडर शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

14 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

28 minutes ago

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक कड़ी किलेबंदी

Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…

29 minutes ago