लीगल

‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) के कथित कार्यकर्ता अर्सलान फिरोज अहेनगर को जमानत देने से दिल्ली HC ने किया इनकार

‘द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के कथित कार्यकर्ता अर्सलान फिरोज अहेनगर को राहत देने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है. कोर्ट ने अर्सलान फिरोज अहेनगर की ओर से दायर जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि वह अपने प्रभाव से सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है.

जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस हरीश वैधनाथन शंकर की पीठ ने यह आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा 40 वर्षीय आरोपी अर्सलान फिरोज अहेनगर  के खिलाफ प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाए और कहा कि अर्सलान फिरोज अहेनगर ने आतंकवादियों की तस्वीरें पोस्ट की तथा लोगों को आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए उकसाने का आरोप है.

ऐसी स्थिति में यह नही कहा जा सकता कि उसके खिलाफ यह दिखाने के लिए कोई सबूत नही है की वह मारे गए आतंकवादी मेहरान यासीन शल्ला से करीबी था, और उससे जुड़ा हुआ था या उसने खुद आतंकवादी गतिविधियों में.सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था.

अदालत ने यह टिप्पणी करते हुए अर्सलान की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. अर्सलान ने निचली अदालत द्वारा सितंबर 2024 द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी. अर्सलान को 30 दिसंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था.

370 हटने के बाद आतंकी संगठनों ने बढ़ाई साजिशें: NIA

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आरोप लगाया है कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ जैसे विभिन्न आतंकवादी संगठन अल्पसंख्यकों, सुरक्षा बलों, राजनीतिक हस्तियों और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को निशाना बनाकर हमले करने की साजिशें रच रहे थे.

इनमें से कुछ साजिशें कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में कथित तौर पर अशांति, अस्थिरता और भय पैदा करने के लिए रची गई थी और उन्हें अंजाम भी दिया गया था.
अर्सलान पर मेहरान यासीन शल्ला नामक व्यक्ति से जुड़े होने का आरोप है, जो टीआरएफ बया लश्कर के हिस्सा था. शल्ला दो अन्य व्यक्तियों के साथ 24 नवंबर 2021 को एक मुठभेड़ में मारा गया था.

ये भी पढ़ें- Delhi High Court: सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर की दोषसिद्धि के खिलाफ अपील पर फैसला रखा सुरक्षित, 23 साल पहले का है मामला

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘मुझे बना दो जल्लाद…’ मुस्कान को अपने हाथों फांसी चढ़ानें के लिए महिला नेता ने DM को लिखा पत्र

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…

15 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया CCTV वीडियो, श्रद्धा दुबे के साथ पार्टी को जाते दिखे कारोबारी; जांच में जुटी पुलिस

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक…

28 minutes ago

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

43 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

47 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

51 minutes ago