देश

संत के वेश में वृंदावन से पकड़ा गया 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपी, पुलिस को दे रहा था चकमा

Maharashtra Credit Union Scam: एक साल तक अलग-अलग राज्यों में छिपने के बाद आखिरकार 300 करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य आरोपी साधू के वेश में वृंदावन से पकड़ा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी बबन शिंदे को वृंदावन के कृष्णा मंदिर इलाके से गिरफ्तार किया है. आरोपी बबन शिंदे संत के वेश में पुलिस को चमका दे रहा था लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्त में ले लिया गया है.

बता दें कि महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस को 300 करोड़ रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी बबन शिंदे की कई दिनों से तलाश थी. दरअसल शिंदे ने जिजाऊ महासाहेब मल्टीस्टेट क्रेडिट यूनियन में करोड़ों रुपये का गबन कर जमाकर्ताओं के धोखा दिया और उसके वह फरार हो गया. जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

साधू का वेश में घूमता रहा आरोपी

वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी बबन शिंदे महाराष्ट्र के बीड और धाराशिव जिलों के जमकर्ताओं से धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी है. वह साल 2023 में अपना वेश बदलकर नेपाल, असम, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, दिल्ली समेत कई राज्यों में छिप रहा था. लेकिन, आखिरकार पुलिस को उसके संत-वेश में रहने की जानकारी मिली. जिसके बाद महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ लिया.

कहां से पकड़ गया 300 करोड़ घोटाले का आरोपी

बता दें कि आरोपी शिंदे वृंदावन के कृष्ण मंदिर इलाके में किराये पर एक कमरा लेकर रह रहा था. लोकल क्राइम ब्रांच ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए संत वेश अपनाया और कई राज्यों में घूमता रहा. मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बबन शिंदे की गिरफ्तारी से 300 करोड़ के घोटाले की जांच में और तेजी आएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

26 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

27 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago