देश

मुंबई पुलिस ने BookMyShow के CEO को तलब किया, जानें अगले साल होने वाला Coldplay का कॉन्सर्ट क्यों विवादों में आ गया

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने प्रसिद्ध ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले (Coldplay) के कॉन्सर्ट टिकटों की कालाबाजारी से संबंधित शिकायत की जांच के लिए बिग ट्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ आशीष हेमराजानी और कंपनी के तकनीकी प्रमुख को समन जारी किया है.

EOW ने उन्हें शनिवार (28 सितंबर) को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा है. जनवरी 2025 में होने वाले कॉन्सर्ट के टिकटों की कथित कालाबाजारी के संबंध में एक वकील द्वारा EOW में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

23 सितंबर को दर्ज कराई शिकायत

अधिवक्ता अमित व्यास ने 23 सितंबर को EOW में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बिग ट्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और हेमराजानी सहित 23 व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ आरोप लगाए गए थे. यह कंपनी BookMyShow की मालिक है, जिसके प्लेटफॉर्म पर Coldplay के ​टिकट बेचे गए थे.

यह Rock Band 18, 19 और 21 जनवरी 2025 को महाराष्ट्र के नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में परफॉर्म करेगा. कॉन्सर्ट टिकटों के लिए टिकट उन्माद ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, क्योंकि कई प्रशंसक BookMyShow पर लंबा इंतजार करने के बाद टिकट हासिल करने में असफल रहे. कंपनी का कहना है कि सभी टिकट चंद सेकंड में बुक हो गए हैं.


ये भी पढ़ें: Karnataka: बेंगलुरु की अदालत ने वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया, क्या है वजह?


ये है आरोप

अधिवक्ता व्यास द्वारा EOW में दायर की गई शिकायत में आरोपियों के खिलाफ गलत तरीके से टिकटों की कालाबाजारी करने के इरादे से एक-दूसरे के साथ साजिश रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. शिकायतकर्ता का दावा है कि कथित धोखाधड़ी से आम जनता को धोखा दिया गया है, जो कोल्डप्ले के प्रशंसक हैं.

EOW के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम यह पता लगाने के लिए जांच करेंगे कि क्या कोई संज्ञेय अपराध हुआ था. अगर जांच में संज्ञेय अपराध दर्ज करने के लिए सामग्री मिलती है, तो प्रारंभिक जांच को एफआईआर में बदल दिया जाएगा. और अगर कोई संज्ञेय अपराध नहीं पाया जाता है, तो शिकायत बंद कर दी जाएगी और कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.’

नेताओं ने भी उठाए सवाल

इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने टिकटों की कालाबाजारी की आशंका जताते हुए सरकार को पत्र लिखकर इसकी जांच की मांग की है. आनंद दुबे ने कहा कि कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का टिकट बेचने की जिम्मेदारी BookMyShow कंपनी के पास है. जब युवाओं ने लाखों की संख्या में टिकट खरीदना चाहा तो 2 से 4 सेकंड में ही कंपनी की वेबसाइट क्रैश हो गई. इसके बाद कंपनी ने कहा कि हमने सभी टिकट बेच दीं. जबकि हकीकत यह बताई जा रही है की बहुत सारे दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म और वेबसाइट हैं, जिन पर अभी भी टिकट पांच से 10 गुना ज्यादा महंगे दामों पर कालाबाजारी के माध्यम से टिकट बेचे जा रहे हैं.

दोषियों की जगह सलाखों के पीछे

उन्होंने आगे कहा कि इससे हमें शंका पैदा हो रही है कि BookMyShow ने कहीं कोई कालाबजारी तो नहीं की है. हमने सरकार को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें हमने मुख्यमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक और पुलिस कमिश्नर से लेकर साइबर तक सबसे मांग की है कि BookMyShow द्वारा टिकट बेचे जाने की सघन जांच की जाए.

वहीं इस मामले पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि शिकायत मिली है कि कोल्डप्ले शो की ब्लैक मार्केटिंग में टिकट बिक रही है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. सवाल है कि शो जनवरी 2025 में है, हाल ही में जब टिकट ऑनलाइन बिकना शुरू हुआ तो कुछ सेकंड के अंदर सभी टिकट खत्म हो गए. सरकार इसकी पूरी जांच करेगी. ब्लैक मार्केटिंग में जो भी शामिल हैं, अगर ऑर्गेनाइजर भी इसका हिस्सा हैं तो उनकी जगह जेल की सलाखों के पीछे है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago