Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

संत के वेश में वृंदावन से पकड़ा गया 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपी, पुलिस को दे रहा था चकमा

पुलिस का कहना है कि आरोपी बबन शिंदे महाराष्ट्र के बीड और धाराशिव जिलों के जमाकर्ताओं से धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी है. वह साल 2023 में अपना वेश बदलकर नेपाल, असम, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, दिल्ली समेत कई राज्यों में छिपता रहा.

accused

संत के वेश में वृदावन से पकड़ा गया 300 करोड़ के घोटाले का आरोपी.

Maharashtra Credit Union Scam: एक साल तक अलग-अलग राज्यों में छिपने के बाद आखिरकार 300 करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य आरोपी साधू के वेश में वृंदावन से पकड़ा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी बबन शिंदे को वृंदावन के कृष्णा मंदिर इलाके से गिरफ्तार किया है. आरोपी बबन शिंदे संत के वेश में पुलिस को चमका दे रहा था लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्त में ले लिया गया है.

बता दें कि महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस को 300 करोड़ रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी बबन शिंदे की कई दिनों से तलाश थी. दरअसल शिंदे ने जिजाऊ महासाहेब मल्टीस्टेट क्रेडिट यूनियन में करोड़ों रुपये का गबन कर जमाकर्ताओं के धोखा दिया और उसके वह फरार हो गया. जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

साधू का वेश में घूमता रहा आरोपी

वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी बबन शिंदे महाराष्ट्र के बीड और धाराशिव जिलों के जमकर्ताओं से धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी है. वह साल 2023 में अपना वेश बदलकर नेपाल, असम, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, दिल्ली समेत कई राज्यों में छिप रहा था. लेकिन, आखिरकार पुलिस को उसके संत-वेश में रहने की जानकारी मिली. जिसके बाद महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ लिया.

कहां से पकड़ गया 300 करोड़ घोटाले का आरोपी

बता दें कि आरोपी शिंदे वृंदावन के कृष्ण मंदिर इलाके में किराये पर एक कमरा लेकर रह रहा था. लोकल क्राइम ब्रांच ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए संत वेश अपनाया और कई राज्यों में घूमता रहा. मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बबन शिंदे की गिरफ्तारी से 300 करोड़ के घोटाले की जांच में और तेजी आएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital