देश

बिहार में एनडीए के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जीतन राम मांझी का आया बयान, खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव

इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है साथ ही सीएम फेस को लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है.

केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को कहा, “हमारे एनडीए में पांच दल हैं, जिसमें हम भी हैं. हम लोगों ने भी कहा है कि बिहार में जो चुनाव होने वाला है उसके अगुआ नीतीश कुमार होंगे. नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हम लोग चुनाव लड़ेंगे.”

उन्होंने कहा कि अब रही बात मुख्यमंत्री कौन होगा, तो परंपरा तो यही रही है कि जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है, उसी को मुख्यमंत्री बनाया जाता है. तो जाहिर तौर पर अभी यहां कहा जा सकता है कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी. चुनाव में जीत हम लोगों की ही होगी, इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे.

खुद के सीएम बनने वाले सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा, “हमने कहा था कि 75 साल के बाद चुनाव की राजनीति नहीं करनी चाहिए. लेकिन किसी कारणवश, साल 2000 में भी हमने चुनाव लड़ लिया और 2024 में भी चुनाव लड़ गए. पर अब हम चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हैं. जो जिम्मेदारी मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है, उसी को निभाने के लिए 81 की उम्र में भी एक दिन नहीं बैठे हैं. रही बात मुख्यमंत्री पद की, तो मैं मुख्यमंत्री के लायक नहीं हूं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उम्र भी नहीं है और समय भी उतना नहीं दे सकेंगे. यही कारण है कि सीएम की इच्छा अब हमारे दिमाग में नहीं है.”

इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्षी दलों के साथ कोई प्रतिस्पर्धा है ही नहीं है. हम एनडीए के साथ हैं. जहां तक बिहार के विकास की बात है, तो सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिजली, सड़क, शिक्षा और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाया है.

 

आईएएनएस

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

15 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

23 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

35 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

43 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

58 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago