देश

प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में फरार आरोपी अब्दुल रहमान दो साल बाद गिरफ्तार, कतर से लौटते ही एनआईए ने पकड़ा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल की. कतर से लौट रहे मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान को कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया. अब्दुल रहमान इस मामले में पिछले दो वर्षों से फरार था.

एनआईए की जांच में सामने आया है कि अब्दुल रहमान ने बैन किए गए संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर, हत्या में शामिल मुख्य हमलावरों और अन्य आरोपियों को शरण दी थी. जब मुख्य हमलावरों की गिरफ्तारी हुई, उसके बाद अब्दुल रहमान कतर भाग गया था.

अब्दुल रहमान पर था ₹4 लाख का इनाम

इस मामले में NIA ने अप्रैल 2025 में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, जिनमें अब्दुल रहमान और दो अन्य फरार आरोपी शामिल हैं. इस केस में अब तक कुल 28 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है. फरार आरोपियों की सूचना देने पर एनआईए ने इनाम भी घोषित किया था, जिसमें अब्दुल रहमान पर ₹4 लाख का इनाम रखा गया था.

गौरतलब है कि प्रवीण नेट्टारू की 26 जुलाई 2022 को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुल्लिया तालुक के बेल्लारे गांव में तेज धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी. यह हत्या पीएफआई द्वारा सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी, जिसका मकसद समाज में डर और सांप्रदायिक तनाव फैलाना था.

फरार आरोपियों की तलाश जारी, जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद

एनआईए ने इस मामले की दोबारा जांच RC-36/2022/NIA/DLI के रूप में 4 अगस्त 2022 को शुरू की थी और अब भी अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. एनआईए का कहना है कि वे जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्त में लाएंगे ताकि इस केस में पूरी न्यायिक प्रक्रिया पूरी हो सके.


ये भी पढ़े: Amarnath Yatra 2025: जम्मू से 6411 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना, पहले दिन 12 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन


भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

37 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

57 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago