देश

‘सुन लो रे असीम मुनीर! PoK में मत करो जुल्म…न लो बेगुनाहों की जानें’, जम्मू कश्मीर से JAAC का PAK को खुला खत

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में पाक सेना की दमनकारी नीतियों और अमानवीय अत्याचारों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के नाम एक बेहद सख्त खत भेजा है. इस आधिकारिक पत्र में कमेटी ने साफ तौर पर कहा है कि वे हमेशा अपने अधिकारों के लिए संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीकों का पालन करते आए हैं, लेकिन पाकिस्‍तानी फौज ने स्थानीय जनता पर बेरहमी से बल प्रयोग किया, जिससे व्यापक स्तर पर जानमाल का नुकसान हुआ है.

अवामी एक्शन कमेटी ने नागरिक अधिकारों की बहाली की मांग करते हुए 7 जुलाई 2026 को हुई पाक सेना की बैठक को भी सिरे से रद्द कर दिया. कमेटी की ओर से कहा गया कि पाकिस्तान आज पीओके में लगातार अपना कहर बरपा रहा है, जहां हक की आवाज उठाने वाले बेगुनाह नागरिकों की जानें ली जा रही हैं और विरोध करने वाले हजारों स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं को आतंकवाद निरोधक कानूनों के तहत झूठे मुकदमों में फंसाकर काल कोठरियों में ठूंस दिया गया है.

ताकत के बल पर प्रदर्शनकारियों को कुचला जा रहा

PoJK की स्थिति पर भारतीय जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी (DGP) एसपी वैद्य (SP Vaid) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, “पाकिस्तान की फौज को पीओके के लोगों की भलाई में कभी कोई दिलचस्पी नहीं रही है, इसलिए उनका 7 जुलाई की बैठक रद्द करना तय ही था. पाकिस्तान की हमेशा से यही थ्योरी रही है कि वहां के लोगों को ताकत के बल पर कुचल दिया जाए, लेकिन वे भूल रहे हैं कि यही कुकृत्य उन्होंने 1971 में पूर्वी पाकिस्तान में भी किया था, जिसका नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और ‘बांग्लादेश’ का जन्म हुआ.”

पीओके में पाकिस्तान के गुनाहों का काला इतिहास

गौरतलब है कि भारत के जम्मू-कश्मीर के लगभग 78,114 वर्ग किलोमीटर के विस्तृत क्षेत्रफल पर पाकिस्तान ने साल 1947 में कबाइलियों के भेष में अपनी सेना भेजकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था. तभी से इस भूभाग (पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान) के नागरिक बुनियादी मानवाधिकारों के लिए तरस रहे हैं. साल 2026 में भी पाकिस्तान इस पूरे क्षेत्र में केवल अपनी कठपुतली सरकार और सैन्य नियंत्रण को मजबूत करने के लिए दिखावे के लोकल और प्रशासनिक चुनाव कराने की साजिशें रच रहा है, जिसका वहां की जनता पुरजोर विरोध कर रही है.

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में आम जनता लगा रही नारे

यह भी पढ़िए: अब 12 टुकड़ों में बंटेगा पाकिस्तान? पंजाब-सिंध के 3-3 हिस्से करने का प्‍लान बना, बिलावल बोले- अल्लाह के सिवा कोई सिंध को नहीं बांट सकता

भुखमरी, बेरोजगारी और बीमारियों से जूझ रहे लोग

आज पूरा पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान भीषण भुखमरी, बेरोजगारी और महामारियों के भयानक संकट से जूझ रहा है. इस पहाड़ी क्षेत्र में न तो इलाज के लिए आधुनिक अस्पताल हैं और न ही युवाओं के लिए रोजगार के साधन. परिवहन और लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी के मामले में भी पाकिस्तान ने इस क्षेत्र को पूरी तरह मुख्यधारा से काटकर अलग रखा है, जिसके कारण आवश्यक खाद्य सामग्री और दवाइयां भी समय पर यहां के लोगों तक नहीं पहुंच पाती हैं.

प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहा पाक

पाकिस्तान इस क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन तो कर रहा है, लेकिन विकास के नाम पर वहां के लोग केवल संगीनों के साये में जीने को मजबूर हैं. अवामी एक्शन कमेटी का यह खुला खत पाकिस्तान के इसी ताबूत में आखिरी कील साबित हो सकता है.

यह भी पढ़िए: Operation Sindoor के बाद PoK को छोड़ PAK में अब यहां ठिकाना बना रहे जैश और हिजबुल के आतंकवादी, इंटेलिजेंस ने खोली पोल

Bharat Express Desk

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

12 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

29 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

45 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago