देश

JP Nadda In Varanasi: काशी पहुंच जेपी नड्डा ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, CM योगी के साथ ली चाय की चुस्की

JP Nadda In Varanasi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय यूपी दौरे पर हैं. वो गुरुवार रात वाराणसी पहुंचे. उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. शुक्रवार को उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए. इससे पहले काल भैरव के दर्शन पूजन के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी ने एक साथ चाय की चुस्की ली. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. इसी क्रम में नड्डा और सीएम योगी गाजीपुर में चुनाव का शंखनाद कर सकते हैं.

राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने के बाद पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे और हेलीकाप्टर से गाजीपुर के लिए रवाना हुए. यहां वे पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन-पूजन के बाद वहां आयोजित बूथ समिति की बैठक में भाग लेंगे.

दोपहर में गाजीपुर के बंसी बाजार स्थित नंद रेजीडेंसी में पूर्व सैनिकों संग संवाद करेंगे, उन्हें सम्मानित भी करेंगे. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 1.30 बजे आइटीआई मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. इसे मिशन 2024 की तैयारी बताया जा रहा है.

ज्ञात हो कि गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, लालंगज समेत पूर्वांचल की 14 सीटें अभी भाजपा के पाले में नहीं है. लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ की सीट भले हाथ आ गई पर सामान्य चुनाव में यह राह आसान नहीं दिखती। गाजीपुर जिले में सैनिकों के सर्वाधिक परिवार हैं.

ये भी पढ़ें: Varanasi: काशी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत, कहा- 2024 के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता

जेपी नड्डा और सीएम योगी के 20 जनवरी यानि आज गाजीपुर के पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन पूजन एवं आईटीआई मैदान में जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित है. गुरुवार को एडीजी राजकुमार, आईजी के सत्यनरायण, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. वहीं सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल, सीओ, पीएसी और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

17 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

53 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago