देश

Wrestlers Protest: पहलवानों ने IOA को दी लिखित शिकायत, बृजभूषण शरण की दो टूक- नहीं दूंगा इस्तीफा

WFI Controversy: देश के लिए पदक लाने वाले पहलवान धरने पर बैठे हैं. उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष (WFI) बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. वे बृजभूषण शरण सिंह को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े हैं. इसी बीच विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को पत्र लिखा है.

बजरंग पूनिया ने कहा कि हमने अपनी मांगें सरकार के सामने रख दी हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि सारी मांगें पूरी हो जाएंगी. हमारी लड़ाई किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं बल्कि हमारी लड़ाई संघ से है. हमें नहीं लगता कि इस मामले में इतना समय लगना चाहिए. इसके पहले, गुरुवार को बबीता फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट सहित अन्य पहलवान WFI के खिलाफ अपने विरोध और आरोपों के सिलसिले में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने उनके आवास पहुंचे थे. हालांकि उस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला था, जिसके बाद उनका धरना आज तीसरे दिन भी जारी है.

बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा

दूसरी तरफ, अपने ऊपर लगे आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा, “टीम के रुकने की व्यवस्था हम नहीं करते हैं, रुकने की व्यवस्था आयोजक करते हैं. प्रत्येक देश की टीम को अलग-अलग जगह ठहराया जाता है. जिस खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि दरवाजा खुला था तो वह खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में नहीं थी. WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर उनकी बात होने के सवाल पर कहा, “मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई है, मैं शाम में प्रेस वार्ता करूंगा.” उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता है.

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: आर-पार के मूड में रेसलर्स, क्या बृजभूषण देंगे इस्तीफा? WFI के अध्यक्ष करेंगे पीसी

वहीं बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह भी खिलाड़ियों के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने कहा, “संघ में कोई भी राजनीति से जुड़ा व्यक्ति नहीं होना चाहिए. एक अध्यक्ष बनने के लिए ताकत, पैसा चाहिए होता है लेकिन खिलाड़ियों के पास यह सब नहीं होता. दो दिन पहले बजरंग पूनिया आदि ने ट्वीट किया उसके बाद मैं जंतर-मंतर पहुंचा. मेरी मांग है कि इस मामले में न्याय हो और जो भी आरोप लगाए हैं उस पर कार्रवाई हो और मामले में CBI की जांच होनी चाहिए.”

हरियाणा की खाप पंचायतें भी खिलाड़ियों के समर्थन में

ये मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. कुश्ती महासंघ और खिलाड़ियों की इस जंग में हरियाणा की खाप पंचायतें भी कूद पड़ी हैं. खिलाड़ियों के समर्थन में खाप पंचायतें दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रही हैं.खाप पंचायतों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर और उनको बर्खास्त करने की मांग की है.

कमल तिवारी

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

24 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

39 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

58 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

2 hours ago