केंद्र सरकार ने देश की स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और स्मार्ट बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब आपको अलग-अलग स्वास्थ्य योजनाओं या रिपोर्ट के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ की शुरुआत की है. इस पोर्टल का सबसे बड़ा मकसद देश के हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को आसान और पारदर्शी बनाना है.
अक्सर देखा जाता है कि सरकार की दर्जनों स्वास्थ्य योजनाएं चल रही होती हैं, लेकिन उनकी जानकारी और लाभ लेने के तरीके अलग-अलग होते हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने महसूस किया कि अलग-अलग ऐप और वेबसाइट होने की वजह से डेटा बिखर जाता था और संसाधनों की भी बर्बादी होती थी. इसी समस्या को खत्म करने के लिए ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ को एक ‘वन-स्टॉप’ प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया गया है. अब नेशनल हेल्थ प्रोग्राम की सभी प्रमुख सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी.
इस पोर्टल का सबसे ज्यादा फायदा ‘हेल्थ वॉरियर्स’ यानी आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, और मेडिकल अफसरों को होगा. इससे अब स्वास्थ्य कर्मियों को अलग-अलग पोर्टल पर बार-बार लॉगिन नहीं करना पड़ेगा, न ही बार-बार एक ही जानकारी भरने की सिरदर्दी होगी. इससे उनका करीब 20 से 40 प्रतिशत समय बचेगा.
वहीं, पोर्टल में दिए गए आधुनिक टूल्स की मदद से स्थानीय स्तर पर बीमारी और इलाज की निगरानी करना आसान होगा.
ये पोर्टल पूरी तरह से ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ के साथ तालमेल बिठाकर बनाया गया है. इसमें मरीजों के लिए ‘आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता’ (ABHA) को भी जोड़ा गया है. इससे फायदा ये होगा कि अगर आप एक शहर से दूसरे शहर इलाज कराने जाते हैं, तो आपके पुराने मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन देखे जा सकेंगे.
सरकार का अनुमान है कि इस डिजिटल एकीकरण से बुनियादी ढांचे पर होने वाले खर्च में 20 से 30 प्रतिशत की बड़ी बचत होगी. सबसे अच्छी बात ये है कि डेटा एक जगह होने से स्वास्थ्य संबंधी कोई भी बड़ा फैसला लेना सरकार के लिए ज्यादा तेज और सटीक होगा.
ये भी पढ़ें: कम होगा प्रदूषण, बचेगा तेल: पीएम मोदी सरकार का रेलवे के लिए मेगा प्लान, 2031 तक बदल जाएगी पटरियों की तस्वीर
-भारत एक्सप्रेस
CM Yogi Adityanath: भगत सिंह जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से नशा और…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से रेप की घटना पर…
LPU Phagwara Violence SIT Investigation: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से कथित रेप और…
Black Monday Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत भारी गिरावट के…
Nidhi Tiwari Suicide Case: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी…
Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने की अफवाह पर भड़की हिंसा और पत्थरबाजी के…