क्राइम

पत्नी से लड़ाई में बाउंसर पति ने ली सालियों की जान, बच्चा बना मौत की वजह

Sister In law Murder Case: रायपुर/ मनोज सिंह:  पारिवारिक कलह की खबरें अक्सर सुनने में आती रहती हैं, लेकिन पारिवारिक कलह की वजह से किसी की जान भी ली जा सकती है. ऐसा ही कुछ मामला इस बीच
राजधानी रायपुर के मोवा बाजार क्षेत्र से सामने आया. जहां पति- पत्नी के बीच कलह इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मंगलवार देर रात जीजा ने दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी. बड़ी बहन गीतांजली वर्मा (26) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. वहीं घटना में घायल दूसरी युवती दुर्गेश्वरी वर्मा (24) की भी इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई. गंभीर हालत उसे में डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आपको विस्तार से बताते है पूरा मामला…

बच्चे से ना मिल पाने की वजह से शुरु की फायरिंग

दरअसल मंगलवार की रात आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लडाई होती है, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर अपनी बहन गीतांजली के घर चली गई. बताया जा रहा है कि बाद में पत्नी बच्चे को वहीं छोड़कर दूसरी बहन के घर चली गई. इस बीच आरोपी (जितेंद्र) ने अपनी पत्नी से बात करने की कोशिश की, लेकिन दोनों की आपस में बात ना हो सकी. बात ना हो पाने की वजह से आरोपी नाराज होकर देर रात (11 बजे ) अपने ससुराल पहुंच गया और गाली-गलौज कर अपने बच्चे से मिलने की जिद्द करने लगा. इस दौरान उसकी दोनों सालियां गीतांजली और दुर्गेश्वरी बाहर आईं और उसे बताया कि बच्चा घर पर नहीं है. साथ ही उसे वहां से जाने के लिए कहा. बच्चे से ना मिल पाने की वजह से आरोपी भड़क गया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

यह भी पढ़े: बेगूसराय के हनुमान मंदिर में हुआ हादसा, बेलगाम ट्रक ने मारी टक्कर; देखें तस्वीर

जीजा ने ली अपनी दो सालियों की जान

आरोपी ने पांच राउंड फायर किए. फायरिंग में एक गोली गीतांजली के माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से गीतांजली और दुर्गेश्वरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने गीतांजली को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश्वरी की इलाज के दौरान मौत हो गई.

पुलिस के सामने खुद को किया सरेंडर

घटना के बाद आरोपित जितेंद्र वर्मा खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जांच में बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा था. जिसकी वजह से दोनों के बीच लड़ाई- झगड़े होते रहते थे. पुलिस के अनुसार, आरोपित जितेंद्र वर्मा पेशे से बाउंसर है और उसके पास लाइसेंसी पिस्टल थी. आरोपी घटना के समय नशे में था. घटना की सूचना मिलते ही मोवा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

Swati Pandey

Recent Posts

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

7 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

1 hour ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

1 hour ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

1 hour ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

1 hour ago