Bharat Express DD Free Dish

तमिलनाडु में नया समीकरण: विजय की TVK को कांग्रेस का साथ, क्या सरकार गठन की राह हो गई आसान?

TVK Congress alliance Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतीं और कांग्रेस ने 5 सीटें हासिल कीं. कांग्रेस ने TVK को सरकार बनाने में समर्थन देने का ऐलान किया है.

TVK Congress alliance Tamil Nadu: तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष थलापति विजय ने औपचारिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा है. चुनावी नतीजों ने साफ कर दिया कि राज्य की जनता, खासकर युवाओं ने एक धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार के पक्ष में भारी जनादेश दिया है.

कांग्रेस का फैसला

कांग्रेस ने इस जनादेश का सम्मान करते हुए तमिलनाडु कांग्रेस समिति और कांग्रेस विधायक दल (CLP) के जरिए TVK को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया. पार्टी ने कहा कि यह उनका संवैधानिक कर्तव्य है कि जनता की इच्छा का सम्मान किया जाए और उसे पूरा करने में मदद की जाए.

शर्तों के साथ समर्थन

कांग्रेस ने साफ किया है कि उनका समर्थन तभी रहेगा जब TVK इस गठबंधन में किसी भी सांप्रदायिक ताकत को शामिल नहीं करेगा. पार्टी ने कहा कि संविधान में विश्वास रखने वाली ताकतों के साथ ही यह साझेदारी आगे बढ़ेगी.

सामाजिक न्याय और संविधान की राह

दोनों दलों ने मिलकर तमिलनाडु में कामराज के सुनहरे दिनों को वापस लाने का संकल्प लिया है. साथ ही, यह गठबंधन पेरियार के सामाजिक न्याय के आदर्शों और डॉ. बी.आर. आंबेडकर के संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का वादा करता है.

भविष्य की साझेदारी

यह गठबंधन सिर्फ मौजूदा सरकार बनाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों में भी साझा जिम्मेदारी और सम्मान के साथ आगे बढ़ेगा.

राहुल गांधी और विजय का वादा

थलापति विजय और राहुल गांधी ने मिलकर जनता के इस ऐतिहासिक जनादेश का सम्मान करने और खासकर युवाओं के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि यह साझेदारी तमिलनाडु को एक धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील दिशा में आगे ले जाएगी. े

किसके पास कितनी सीटें?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अभिनेता-राजनीतिज्ञ विजय की पार्टी TVK ने सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए 108 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की. दोनों मिलकर सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-केरल में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद सरकार गठन की तैयारी, अजय माकन और मुकुल वासनिक बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक

कांग्रेस और TVK का यह गठबंधन तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला कदम है, जो जनता के विश्वास और संविधान की मूल भावना पर आधारित है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read