Jharkhand Student Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में हुई कथित भारी धांधली और गड़बड़ियों के खिलाफ राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन अब और ज्यादा आक्रामक मोड़ लेता नजर आ रहा है. दरअसल गतिरोध सुलझाने के लिए सरकार और आंदोलनकारियों के बीच होने वाली प्रस्तावित बातचीत में एक नया और बड़ा पेंच फंस गया है.
बता दें अब आंदोलनकारी छात्रों ने दो टूक रुख अपनाते हुए सरकार के सामने बेहद कड़ी शर्त रख दी है. छात्रों का स्पष्ट कहना है कि वे किसी प्रतिनिधिमंडल, अधिकारियों या मंत्रियों की समिति से बंद कमरे में बात नहीं करेंगे, बल्कि वे सीधे मुख्यमंत्री से ही संवाद करेंगे और यह पूरी बातचीत मीडिया के कैमरों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से होगी.
छात्रों के अनुसार, जिला प्रशासन और एसडीओ (SDO) के जरिए सरकार की ओर से बातचीत का एक न्योता और संदेश भेजा गया था. इसके जवाब में आंदोलनकारी छात्र संगठनों ने अपनी स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है. उन्होंने संदेश पहुंचा दिया है कि वे संवाद से भाग नहीं रहे हैं और वार्ता के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन बातचीत की टेबल पर खुद मुख्यमंत्री को बैठना होगा.
बताते चलें सरकार जहां मंत्रियों की एक विशेष समिति बनाकर छात्रों से संवाद कायम करने का प्रस्ताव तैयार कर रही है और जल्द ही बैठक की तारीख व समय घोषित करने की तैयारी में है, वहीं छात्रों ने मीडिया की मौजूदगी वाली शर्त रखकर गेंद पूरी तरह सरकार के पाले में डाल दी है.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट का हीरो शाकिब अल हसन कैसे बना बांग्लादेश का विलेन? हसीना से वफादारी पड़ी भारी, घर पर बरसाए गए पेट्रोल बम
दूसरी ओर, JPSC परीक्षा धांधली के गंभीर आरोपों के बीच राज्य सरकार भी लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है. मामले (JPSC Student Protest) की जांच कर रही सीआईडी (CID) की टीम ने अब तक कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हाल ही में हुई गिरफ्तारियों में एक कंप्यूटर ऑपरेटर और 3 अभ्यर्थी छात्र भी शामिल हैं, जिन पर धांधली के तार जुड़े होने का शक है.
हालांकि, कड़ा रुख अपनाए छात्रों का कहना है कि महज कुछ गिरफ्तारियों से लीपापोती नहीं चलेगी, जब तक पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और मुख्यमंत्री के स्तर से ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक रांची की सड़कों पर यह आंदोलन इसी कड़क तेवर के साथ जारी रहेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…