देश

UP में महिला जज को जान से मारने की धमकी, आरोपी ने डाक से भेजा खत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के बगल के जिले बाराबंकी (Barabanki) के एक न्यायिक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर चर्चा में आई महिला जज ने इस बार धमकी भरा पत्र मिलने की शिकायत की है. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. महिला जज मूलत: लखनऊ की रहने वाली है.

बांदा जिले में तैनात महिला जज ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि उनके आवास पर 28 मार्च को पंजीकृत डाक से धमकी वाला पत्र आया है. पत्र आर एन उपाध्याय नामक व्यक्ति की ओर से भेजा जाना बताया गया है. इसके अलावा लिफाफे पर मोबाइल नंबर भी लिखा गया है. महिला जज की तहरीर पर बांदा (Banda) शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

पंजीकृत डाक से धमकी

कोतवाली नगर में महिला जज ने तहरीर देकर जानकारी दी थी कि उच्च न्यायालय द्वारा से उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न संबंधी केस की जांच की जा रही है जो लंबित है. इसी बीच बीते गुरुवार को एक धमकी भरा पत्र उन्हें मिला है जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. पंजीकृत डाक संख्या EU36743859IN से इस पत्र को भेजा गया है. जज को रजिस्टर्ड डाक से धमकी मिलने वाले मामले में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, कोई भी जिम्मेदार इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ कहने से बचते नज़र आ रहे हैं.

पत्र भेजने वाले का नाम

किसी आरएन उपाध्याय नाम के व्यक्ति की ओर से पंजीकृत डाक के माध्यम से पत्र भेजा गया है. जिसके लिफाफे पर मोबाइल नंबर 9415802371 लिखा हुआ है. लेकिन यह भी कहा कि यह नाम, पता व मोबाइल नंबर फर्जी हों यह संभव है. वैसे पोस्ट ऑफिस का अगर सीसीटीवी निकालें और जांच करें तो स्पष्ट हो जाएगा कि किसकी तरफ से इस लिफाफे को रजिस्टर्ड पोस्ट करके भेजा गया है. हालांकि देखना होगा की कब पूरे मामले से पर्दा उठता है और क्या सच्चाई निकलकर सामने आती है.

Divyendu Rai

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

10 minutes ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

12 minutes ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

13 minutes ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

32 minutes ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

32 minutes ago

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में संभाली संगठन की कमान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा…

46 minutes ago