देश

AIIMS परिसर में पहली बार ‘जूनियर ओपन ताइक्वांडो चैम्पियशिप’ का आयोजन, देशभर से बच्चों ने हिस्सा लिया

Junior Taekwondo Championship: रविवार को AIIMS परिसर में पहली बार जूनियर ‘ओपन ताइक्वांडो चैम्पियशिप-2024’ का आयोजन किया गया. जिसमें देशभर के ताइक्वांडो खिलाड़ी बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. पहला वॉरियर्स कप, ओपन ताइक्वंडो चैम्पियनशिप का मुख्य उद्देश्य खेल भावना के साथ आत्म सुरक्षा को बढ़ावा देना है.

AIIMS कैंपस में पहली बार ‘ओपन ताइक्वांडो चैम्पियशिप का आयोजन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रूपम मदान ( मेडिकल सुपरिटेंडेंट, एम्स, दिल्ली) समेत विशिष्ठ अतिथि जितेंद्र मनी, डीपीसी, दिल्ली पुलिस और अजय सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, दिल्ली पुलिस उपस्थित थे. कार्यक्रम में दिव्यांग फेडरेशन एम्स के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता संतदेव चौहान का संबोधन लोगों को प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा- “यह हम सभी के लिए खुशी और गर्व का विषय है कि AIIMS कैंपस में पहली बार ‘ओपन ताइक्वांडो चैम्पियशिप का आयोजन हुआ. जो सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि उस अभियान का हिस्सा है जो हमारे देश के भविष्य को सुरक्षित, स्वस्थ और हर मुश्किलों का सामना करने में सामर्थ्य बनाएगा”.

आत्मरक्षा की भावनाओं को बढ़ावा देता है खेल: आयोजक संतदेव चौहान

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक संतदेव चौहान ने कहा कि मुझे आज बहुत गर्व हो रहा है कि मैं आज उस मंच का हिस्सा हूं, जो ना सिर्फ खेल बल्कि आत्मरक्षा की भावनाओं को बढ़ावा देता है. देश में आज बच्चों से लेकर युवा खेल और खेल के मैदान से दूर होते जा रहे हैं, और मोबाइल पर घंटों वक्त बिता रहे हैं. जिसकी वजह से ना सिर्फ शारीरिक रूप से वो बीमार हो रहे हैं बल्कि मानसिक बीमारियां भी हमारे देश के सुनहरे भविष्य को अपना शिकार बना रही है.

आज हर एक परिवार को प्रण लेना होगा कि हमें अपने बच्चों को किसी ना किसी खेल से जोड़ना है. साथ ही आज जिस बेहद खास प्रतियोगिता में हम सब शामिल हैं ये सिर्फ खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा की कला भी सिखाती है. खासकर लड़कियों को ताइकवांडों जैसे खेल से जरूर जुड़ना चाहिए ताकि वो अपनी रक्षा खुद कर सकें.आज स्वस्थ समाज के निर्माण की जो बुनियाद हमारे बेहद प्रिय सहयोगी और समाजसेवी संतदेव चौहान ने रखी है, इसको हम निरंतर आगे बढ़ाएंगे और हर संभव इस प्रतोगिता का आयोजन साल दर साल करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…

2 minutes ago

विकसित भारत @2047 की तैयारी तेज, पीएम मोदी आज करेंगे नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नीति आयोग के नवनियुक्त नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे. इस…

5 minutes ago

धर्म की रक्षा सत्य और परिवार की रक्षा मनुष्य के सदाचार से होती है, प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

12 minutes ago