देश

Lucknow: जनेश्वर मिश्र पार्क में बनेगा Jurassic Park, पूरा खाका तैयार, लुभाएंगे डायनासोर और किंग कांग, रियल साइज मॉडल होंगे अत्याधुनिक सेंसर से लैस

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पर्यटकों को लुभाने के लिए पार्कों और ऐतिहासिक धरोहरों को सजाने-संवारने का कार्य जारी है. इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में बने एशिया के सबसे बड़े पार्क, “जनेश्वर मिश्र पार्क” को और पर्यटकों की नजर से अधिक लुभावना बनाने के लिए कार्य जारी है. अब इस पार्क में जुरासिक पार्क का निर्माण कराए जाने की तैयारी की जा रही है. ऐसा होने के बाद ये पार्क बच्चों का पंसदीदा पार्क तो बन ही जाएगा. साथ ही बड़ों को भी खासा आकर्षित करेगा.

डायनासोर के बनेंगे मॉडल

बता दें कि जनेश्वर मिश्र पार्क को जुरासिक पार्क में बदलने के लिए डायनासोर, किंग कांग व मैमथ के रियल साइज मॉडल लगाए जाएंगे. यह मॉडल अत्याधुनिक सेंसर से लैस होंगे और बच्चों को आकर्षित करने के लिहाज से तैयार किए जाएंगे. सेंसर लगे होने के कारण डायनासोर के ब्रीथिंग व साइड इफेक्ट के साथ मूवमेंट का भी नजारा पर्यटकों को दिखेगा. इसके निर्माण को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण विभाग ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है. इसको लेकर एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं.

ये भी पढ़ें- अल-बद्र संगठन से जुड़े आतंकी को श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोला-बारूद और हथियार बरामद

किया गया प्रजेंटेशन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई बैठक में जुरासिक पार्क के टेंडर व ले-आउट का प्रेजेन्टेशन भी किया गया. एलडीए वीसी ने अधिकारियों व कंपनी के जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं. वहीं इंद्रमणि त्रिपाठी ने जुरासिक पार्क के निर्माण में पेड़-पौधों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ ना करने के लिए कड़ाई से निर्देश दिए हैं. इस पूरी योजना को लेकर डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी दी कि, “जुरासिक पार्क के निर्माण के लिए कराए गए टेंडर की टेक्निकल बिड खोली जा चुकी है और तकनीकी मूल्यांकन के बाद जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा.”

डायनासोर से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी यहां

इस पार्क में जुरासिक पार्क का निर्माण कराने को लेकर मुख्य उद्देश्य यह है कि आने वाली पीढ़ियों को डायनासोर से जुड़ी सभी जानकारियां लोगों को मिल सके. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि, जुरासिक पार्क को इस तरह से विकसित किया जाए जिससे यहां आने वाले लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ कुछ शिक्षा भी मिल सके. यानी पार्क में डायनासोर की उत्पत्ति से लेकर विलुप्त होने तक की पूरी कहानी यहां लोगों को जानने को मिलेगी. इसके लिए साइनेज बोर्ड लगाए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

बनाई जाएगी सुरंग

पार्क में कई मीटर लंबी सुरंग भी बनाई जाएगी, जिससे लोगों को गुफा में अंदर जाते ही, प्राचीन काल की गुफा का अनुभव होगा. इसी के साथ पार्क में आकर्षक एंट्री गेट, पाथ-वे, फेन्सिंग, सेल्फी प्वाइंट्स व कैफेटेरिया का भी निर्माण कराया जाएगा. पार्क के एक हिस्से में री-क्रिएशनल स्पेस विकसित किया जाएगा, ताकि लोग आराम से बैठ सकें.

50 एकड़ में बनेगा जुरासिक पार्क

370 एकड़ में बने जनेश्वर पार्क के 50 एकड़ में जुरासिक पार्क का निर्माण कराने को लेकर योजना बनाई जा रही है. इसमें 5 से 50 फुट लंबे डायनासोर बनाए जा सकते हैं. जनेश्वर मिश्र पार्क में पहली बर्ड एवियरी बनाने की भी रणनीति तैयार की जा रही है. यानी जुरासिक पार्क के साथ प्रदेश की पहली बर्ड एविएरी भी बनेगी, जिसमें 50 से अधिक प्रजातियों के पक्षी रखे जाएंगे. पर्यटक पक्षियों को खाना भी खिला सकेंगे. पक्षियों की देखभाल के लिए विशेषज्ञों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. पर्यटकों को यहां एशियन, अफ्रीकन और अमेरिकन पक्षी देखने को मिल सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

16 minutes ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

32 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

1 hour ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

1 hour ago