कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
ताली का टीजर हुआ रिलीज
Taali Teaser: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग सीरीज ‘ताली’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है. वहीं, अब मेकर्स ने इस सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया है. सीरीज में सुष्मिता ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की जिंदगी की कहानी के बारे में बताया गया है. गौरी सावंत सोशल वर्कर हैं और किन्नरों के हित के लिए काम करती हैं. वही, ‘आर्या’ सीरीज में अपनी बेहतरीन अदाकारी के बाद अब सुष्मिता ‘ताली’ में अपना कमाल दिखाने वाली हैं. दरअसल, ‘ताली’ वेब सीरीज का डायरेक्शन रवि जाधव ने किया है. रिलीज किए गए टीजर में सुष्मिता दमदार लुक में नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस माथे पर बड़ी-बड़ी बिंदी लगाए और साड़ी पहने नजर आ रही हैं. टीजर की शुरुआत में सुष्मिता सेन की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वे खुद का परिचय देती हैं. इसके बाद माथे पर बिंदी लगाते हुए सीन की शुरुआत होती है और बैकग्राउंड में वॉइस ओवर आता है, “नमस्कार मैं गौरी, जिसे कोई सोशल वर्कर कहता है, कोई किन्नर बुलाता है, तो कोई गेम चेंज. ये कहानी इसी की है गाली से ताली तक.” इस सीन में एक्ट्रेस गले में साई बाबा का लॉकेट पहने हुई हैं. इस टीजर को देखने के बाद लोग सुष्मिता की एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं.
टीजर देखने के बाद से लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं वह यूजर्स सुष्मिता के पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट भी कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- टैरिफिक, टैरिफिक, टैरिफिक कोई भी इसे मात नहीं दे सकता है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-आप इंस्पिरेशन हो और हर राइटर का सपना हो. ताली की बात करें तो कुछ समय पहले इसका पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें सुष्मिता का लुक देखकर हर कोई चौंक गया था. साड़ी, माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी और गले में माना पहनकर सुष्मिता का टफ लुक देखकर हर कोई हैरान हो गया था.
ये भी पढ़ें:Leo Teaser: संजू बाबा का ‘लियो’ से खतरनाक लुक हुआ आउट, चेहरे का एक्सप्रेशन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
‘ताली’ सीरीज 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है. टीजर के पहले भी मेकर्स ने मोशन पोस्टर शेयर किया था, जिसमें एक डायलॉग भी था, “मैं ताली बजाती नहीं बजवाती हूं.” सुष्मिता सेन की ओटीटी पर एंट्री काफी धमाकेदार साबित हुई है. इससे पहले भी उनकी सुपरहिट वेब सीरीज आर्या को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं. वहीं, तीसरे सीजन की शूटिंग जारी है. जल्द ही दर्शकों को ‘आर्या 3’ के साथ एक बार फिर सुष्मिता का बेबाक अंदाज देखने को मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…