समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े फर्जी प्रमाणपत्र मामले में आजम खान, बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से राहत।
Azam Khan Supreme Court News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने उनकी पत्नी तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को भी राहत दी है.
13 साल की शादी खत्म, तलाक के बदले ₹75 करोड़! पत्नी को 30 और बेटे के लिए 45 करोड़
Supreme Court Divorce Settlement: सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल पुराने वैवाहिक विवाद को खत्म करते हुए पति-पत्नी की शादी तोड़ दी. पति को पत्नी को 30 करोड़ रुपये स्थायी गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया गया. दंपत्ति के 9 साल के बेटे के भविष्य के लिए 45 करोड़ रुपये सुरक्षित रखने और 5 करोड़ रुपये तक का मकान खरीदने का निर्देश दिया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे लोगों को मंत्री बनाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी करने की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज किया।
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने और महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपने के लिए गाइडलाइन जारी करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है. याचिका में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को मंत्रियों के चयन के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड, आरोपों की गंभीरता और संवैधानिक नैतिकता का ध्यान रखने का निर्देश देने की मांग की गई थी.
Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. दिवाली परिवार के साथ मनाने के लिए मांगी गई अंतरिम जमानत भी नहीं मिली. सुप्रीम कोर्ट ने ई-मेल, मैसेज और अन्य सबूतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया.
CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है.
UGC के नए नियमों पर केंद्र सरकार का बड़ा कदम, पुनर्विचार के लिए कमेटी बनाने पर विचार; सुप्रीम कोर्ट में क्या बोली सरकार?
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने पुनर्विचार के लिए कमेटी गठित करने पर विचार करने की जानकारी दी है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार छात्रों की चिंताओं को दूर करने और सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए नियमों की समीक्षा कर रही है.
‘संरक्षण के बिना तरक्की सिर्फ एक धोखा…’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भारत की विरासत और संविधान का हिस्सा है. स्वच्छ पर्यावरण अनुच्छेद 21 के तहत जीवन का अधिकार है.
सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, देश को जल्द मिलेगा पहली महिला CJI का मौका
Supreme Court Judges Bill 2026:राज्यसभा में उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा हुई, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सरकार न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और जल्द ही देश की पहली महिला CJI देखने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
‘संत हरिदास के लिए भेष बदलकर आए थे अकबर…’ बांके बिहारी मंदिर केस में SC ने याद दिलाया इतिहास
Banke Bihari Temple Case: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. CJI सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि पारंपरिक प्रथाएं जारी रहें, लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अब लीक से हटकर सोचना होगा.
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अरावली की पर्वत श्रृंखलाओं में खनन पर पूरी तरह रोक, CJI बोले: संवेदनशील है मामला
Supreme Court Aravali Mining Case: अरावली में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने साफ कहा कि जब तक विशेषज्ञ समिति अरावली की नई परिभाषा तय नहीं कर देती, तब तक क्षेत्र में एक इंच भी खनन नहीं होगा. कोर्ट पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर कोई जल्दबाजी या समझौता नहीं करेगा.







