Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पूजा के साथ शुरू हुई ‘मां वंदे’ की शूटिंग, पीएम मोदी के जीवन पर आधारित है फिल्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरित बायोपिक फिल्म ‘मां वंदे’ की शूटिंग औपचारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. शुरुआत करने से पहले पूजा आयोजित की गई. फिल्म में मलयालम सिनेमा के एक्टर उन्नी मुकुंदन मुख्य भूमिका मे नजर आएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरित बायोपिक फिल्म ‘मां वंदे’ की शूटिंग औपचारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. शुरुआत करने से पहले पूजा आयोजित की गई. फिल्म में मलयालम सिनेमा के एक्टर उन्नी मुकुंदन मुख्य भूमिका मे नजर आएंगे. शूटिंग की शुरुआत की जानकारी खुद मेकर्स और एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की.

संकल्प और नेतृत्व की कहानी

फिल्म शूटिंग के पहले दिन के वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की गई, जबकि उन्नी मुकुंदन ने इंस्टाग्राम पर मुहूर्त की वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘मां वंदे’ की शुरुआत हो चुकी है. यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी कहेगी जिसने अपने संकल्प और नेतृत्व से देश की दिशा बदल दी. एक्टर के इस पोस्ट के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

पीएम मोदी का अटूट आत्मविश्वास और संघर्ष

बात दें कि बायोपिक की आधिकारिक घोषणा सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ही कर दी गई थी. वहीं, फिल्म का मेन फोकस पीएम मोदी के अटूट आत्मविश्वास, संघर्ष और उनके जीवन में उनकी मां हीराबेन मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका पर आधारित है. फिल्म की कहानी उनके और उनकी मां के बीच के भावनात्मक रिश्ते को केंद्र में रखती है, जिन्होंने उनके जीवन मूल्यों और सोच को आकार दिया. यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित होगी और पीएम मोदी के निजी तथा राजनीतिक सफर को संवेदनशीलता और प्रामाणिकता के साथ दिखाएगी.

कौन है किरदार निभाने वाले एक्टर

उन्नी मुकुंदन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्नी ने साल 2011 में फिल्म ‘सीडन’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था अभिनय के साथ-साथ वे एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. उन्होंने 2021 में फिल्म ‘मिप्पादियन’ का निर्माण किया था और ‘मल्लू सिंह’, ‘गुरुदान’ तथा ‘मार्को’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है.

पैन-इंडिया प्रोजेक्ट

बता दें कि ‘मां वंदे’ फिल्म को सिल्वर कास्ट क्रिएशंस के बैनर तले वीर रेड्डी एम. प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं, निर्देशन और लेखन की जिम्मेदारी क्रांति कुमार सीएच ने संभाली है. सिनेमैटोग्राफी केके सेंथिल कुमार करेंगे, जबकि संगीत रवि बसरूर देंगे टेक्निकल टीम में एडिटर श्रीकर प्रसाद, प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल और एक्शन डायरेक्टर किंग सोलोमन शामिल हैं. ‘मां वंदे’ एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है, जिसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढें: पॉपुलर एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक्सीडेंट, किसने मारी टक्कर, डॉक्टर ने क्या कहा और अब कैसी है हालत?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital