देश

काकोरी कांड की वर्षगांठ पर अमित शाह ने किया क्रांतिकारियों को याद, बोले- देश सदैव रहेगा ऋणी

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर देशभर में स्वतंत्रता संग्राम के उन वीर क्रांतिकारियों को याद किया जा रहा है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अपने साहस और बलिदान से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी. इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने काकोरी की ऐतिहासिक घटना से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया.

अमित शाह ने क्या कहा?

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “काकोरी ट्रेन एक्शन स्वतंत्रता संग्राम का वह अविस्मरणीय अध्याय है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति को नई ऊर्जा दी. चंद्रशेखर आजाद जी और राम प्रसाद बिस्मिल जी के नेतृत्व में वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने अदम्य साहस और समर्पण से इस एक्शन के माध्यम से ब्रिटिश शासन को यह बता दिया कि इस देश के संसाधनों पर देशवासियों का ही अधिकार है.”

अमित शाह ने आगे कहा कि, “देश काकोरी ट्रेन एक्शन के सभी अमर क्रांतिकारियों का सदैव ऋणी रहेगा.”

अमर सपूतों शत-शत नमन- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर सपूतों शत-शत नमन करता हूं. इस ऐतिहासिक घटना ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई गति और ऊर्जा प्रदान करते हुए जन-जन को देश की स्वतंत्रता के लिए जागृत किया. मातृभूमि की रक्षा के लिए मर-मिटने वाले अमर बलिदानियों की गौरव गाथा सदैव भावी पीढ़ियों को गौरवान्वित करती रहेगी. भारत माता की जय.”

अन्य नेताओं ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपल गुप्ता ने लिखा, “काकोरी ट्रेन एक्शन’ की वर्षगांठ पर मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को कोटिशः नमन. इस ऐतिहासिक घटना ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान कर जन-जन में राष्ट्रभक्ति का संचार किया था. अमर क्रांतिवीरों का राष्ट्रप्रेम हम सभी को सदैव देश की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने लिखा, “काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक वर्षगांठ पर मां भारती की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर क्रांतिकारियों को कोटि-कोटि नमन. स्वतंत्रता संग्राम की इस साहसिक गाथा से जागृत राष्ट्रीय स्वाभिमान की अलख सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करती रहेगी.”


ये भी पढ़ें: ‘करो या मरो’ के संकल्प को किया याद, भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि


मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने लिखा, “काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक घटना में अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का परिचय देने वाले अमर क्रांतिकारियों को विनम्र नमन. मां भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग और बलिदान राष्ट्र के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago