देश

“जइसन सोचले रहनीं…” भारत एक्सप्रेस के कॉन्क्लेव में दिखी कल्पना और रवि किशन की शानदार जुगलबंदी

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क अपनी लॉन्चिंग की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के नेतृत्व में चैनल लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली में ‘नए भारत की बात, दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत किया.

स्टेज पर रवि किशन और कल्पना की शानदार प्रस्तुति

इस विशेष मौके पर भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक रवि किशन तथा प्रख्यात गायिका कल्पना भी मौजूद रहे. कॉन्क्लेव के दौरान रवि किशन ने भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के साथ विशेष बातचीत की. बातचीत के दौरान उपेन्द्र राय ने उनसे दर्शकों के लिए एक गीत गाने का अनुरोध किया, जिसे रवि किशन ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया.

उन्होंने शुरुआत में हिंदी गीत गाया, लेकिन दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए उन्होंने भोजपुरी गीत “जइसन सोचले रहनी अइसन पियवा मोर बाड़े” भी प्रस्तुत किया. इस दौरान भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका कल्पना ने भी मंच पर उनका साथ दिया, जिससे माहौल और भी संगीतमय हो गया.


ये भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर PM Modi ने दी बधाई


भारत एक्सप्रेस ने कम समय में ही देश के प्रमुख समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना ली है. चैनल के इस सफर को यादगार बनाने के लिए आयोजित ‘नए भारत की बात, दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव में राजनीति, कला, साहित्य और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago