देश

कल्याण बनर्जी ने टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं के बीच मनमुटाव देखने को मिल रहा है. इस बीच पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन पार्टी मुख्यालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है.

तृणमूल कांग्रेस में कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) और महुआ मोइत्रा के बीच जुबानी जंग जारी है. दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. मामला इतना बढ़ गया कि कल्याण बनर्जी ने पार्टी मुख्यालय को टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद को छोड़ते हुए अपना इस्तीफा भेज दिया, लेकिन उनके इस्तीफे को मंजूर नहीं किया गया है.

7 अगस्त को अभिषेक बनर्जी दोनों नेताओं से मिलेंगे

सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी 7 अगस्त को कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा से मिलेंगे और इस मुद्दे को सुलझाएंगे.

बता दें कि पिछले दिनों कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा के निजी जीवन को निशाना बनाते हुए कहा था कि वह मुझे महिला विरोधी कहती हैं, लेकिन उन्होंने खुद 40 साल पुरानी शादी तुड़वा दी, एक महिला की शादी तोड़कर 65 साल के व्यक्ति से विवाह किया. अब बताएं, असली महिला विरोधी कौन है, मैं या वह?

महुआ ने जिस महिला की शादी तुड़वाई, वह अब कहां जाएगी

उन्होंने आगे कहा, “महुआ ने जिस महिला की शादी तुड़वाई, वह अब कहां जाएगी? वह राजनीति में राहुल गांधी के नाम पर आईं, फिर टीएमसी ज्वाइन की और तृणमूल की लहर में विधायक और फिर सांसद बनीं. अब वे अपनी ही सीट को नुकसान पहुंचा रही हैं. मुझे उनसे नारीवाद या स्त्री-द्वेष पर भाषण नहीं चाहिए.”

कल्याण बनर्जी ने साफ कहा, “मैं महिलाओं से कोई द्वेष नहीं करता हूं.” कल्याण बनर्जी का यह बयान महुआ के उस पोस्ट के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं की “गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों” की सार्वजनिक आलोचना न करने पर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे.


ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र, सियासत में हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

48 seconds ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

10 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

21 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

28 minutes ago

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

1 hour ago