कल्याणपुरी में देर रात हुए झगड़े में युवक की हत्या, दो गिरफ्तार
East Delhi Murder Case: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में देर रात मामूली विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में देर रात ब्लॉक 11 और 15 के बीच दो गुटों के आपसी झगड़े ने खूनी मोड़ ले लिया. इस विवाद के दौरान 22 वर्षीय स्थानीय निवासी जय सिंह उर्फ गंजू पर जानलेवा चाकू से हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत एलबीएस अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की पीसीआर कॉल मिलते ही कल्याणपुरी पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित छापेमारी की और वारदात में शामिल दो आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार (चाकू) भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि झगड़े की शुरुआत की वजह और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका का पता लगाया जा सके.
घटना कल्याणपुरी के ब्लॉक 11 और ब्लॉक 15 के बीच सड़क पर घटी. रात करीब 12:46 बजे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. इसी दौरान हमलावरों ने 22 वर्षीय जय सिंह उर्फ गंजू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
गंभीर रूप से घायल जय सिंह को तुरंत नजदीकी एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक कल्याणपुरी का ही रहने वाला था. सूचना मिलते ही कल्याणपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस विवाद की मुख्य वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें-तलाक के केस के बीच खूनी वारदात; लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी की गोली मारकर हत्या की
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…