Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तलाक के केस के बीच खूनी वारदात; लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी की गोली मारकर हत्या की

UP News: लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी.

An ICICI Bank manager was murdered by her husband.

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया 'एक्स'

UP News: गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ दर्दनाक घटना से दहल गई. गोमतीनगर के विवेकखंड इलाके में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके ही पति ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक दिव्या मिश्रा आलमबाग के स्नेहनगर की रहने वाली थीं और गोमतीनगर शाखा में कार्यरत थीं. दोपहर करीब 12 बजे उनके पति मानस वाजपेयी ने फोन कर बैंक के बाहर मिलने के लिए बुलाया. दिव्या जैसे ही बाहर आईं, वहां पहले से मौजूद मानस ने उनसे बातचीत शुरू की.

बातचीत के बीच चली गोली

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों के बीच बातचीत के दौरान अचानक विवाद बढ़ गया. इसी बीच मानस ने पिस्टल निकालकर दिव्या पर गोली चला दी. गोली लगते ही दिव्या जमीन पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं. आसपास मौजूद लोग घबराकर इधर‑उधर भागने लगे.

अस्पताल में मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दिव्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर से दिव्या के परिवार और सहकर्मियों में मातम छा गया.

आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

पत्नी पर हमला करने के बाद आरोपी मानस वाजपेयी ने खुद को भी गोली मार ली. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और डॉक्टरों से संपर्क में है.

तलाक का केस था जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिव्या और मानस के बीच तलाक का केस चल रहा था. माना जा रहा है कि इसी विवाद ने वारदात को जन्म दिया. हालांकि जांच टीम अन्य पहलुओं पर भी ध्यान दे रही है.

ये भी पढ़ें-‘न केवल देशविरोधी है, बल्कि…’, कांग्रेस की पूरा ‘वंदे मातरम’ न गाने की हठ, अमित शाह ने लगा दी तगड़ी क्लास

फोरेंसिक टीम जुटी जांच में

घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital