मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (फोटो फाइल)
सनातन धर्म पर छिड़ी जंग में सत्ता और विपक्ष के लोग एकदूसरे पर जुबानी हमला बोल रहे हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी बयान दिया है. कमलनाथ ने बीजेपी पर वास्तविक मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को ज्यादातर लोग मानते हैं.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ” भारत में ज्यादातर लोग सनातन धर्म को मानने वाले हैं. लेकिन भाजपा जरूरी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे विवादों को हवा देती है. इसलिए सनातन धर्म पर छिड़ी जंग को बीजेपी के लोग उछालने में जुटे हुए हैं.
कमलनाथ ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवाद और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दे को उठाकर बीजेपी ने लोगों को आम जनता से जुड़े मुद्दों से भटकाने के लिए किया था. ठीक उसी तरह से सनातन धर्म के मुद्दे को चुनाव से पहले उठाकर गुमराह करने की कोशिश कर रही है.
उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां पर अधिकतर लोग सनातन धर्म को मानने वाले हैं, लेकिन बीदेपी असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस विवाद को तूल दे रही है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी ने धर्म का ठेका ले लिया है. कमलनाथ ने आगे कहा कि ” जब मैं छिंदवाड़ा में धार्मिक कार्यक्रम करता हूं तो उनके पेट में दर्द होता है. हम मंदिरों में जाते हैं, लेकिन राजनीतिक मंचों पर इसको लेकर बात नहीं करते हैं.”
यह भी पढ़ें- नए संसद भवन के गज द्वार पर ध्वजारोहण में नहीं शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खरगे, चिट्ठी लिखकर लगाए ये आरोप…
पूर्व सीएम ने कांग्रेस के सीएम पद के चेहरे पर पूछे गए सवाल को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, ये पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा. अभी फिलहाल चुनाव को लेकर जो निर्देश दिए गए हैं उसी के तहत काम किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…