देश

‘राहुल-प्रियंका हालात के मारे हैं, दोनों अपनी जिंदगी से परेशान हैं’, कंगना का गांधी परिवार पर पर्सनल अटैक

Kangana Ranaut Personal Attack on Gandhi Family: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने राहुल गांधी और प्रियंका पर निशाना साधा है. उन्होंने टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि राहुल गांधी मुझे हालात के मारे लगते हैं. मुझे नहीं लगता वे उतने असफल है जितना उन्हें बताया जाता है. बच्चे स्वयं परिवारवाद का शिकार हो जाते हैं. मुझे लगता है राहुल गांधी उसी श्रेणी के हैं. उनकी मां दुनिया की सबसे अमीर औरत है. उनके पास धन-दौलत की कमी नहीं है.

कंगना यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि सुनने में आया था कि वो किसी से प्यार करते हैं, उनकी शादी भी नहीं हो पाई. मुझे नहीं पता क्यों उनकी शादी नहीं हुई और घर नहीं बसा. राहुल गांधी को किसी भी मुकाम पर सफलता नहीं मिल पा रही है, मुझे वो बेहद अकेले लगते हैं. मुझे लगता है कि उन पर बहुत ज्यादा दबाव बनाया गया है. वो 60 साल के होने वाले हैं लेकिन बार-बार उन्हें जवाब बताकर लाॅन्च किया जाता हैं. मैंने ऐसे बच्चों को बाॅलीवुड में भी देखा है. उनके मां-बाप उनके पीछे पड़े हुए हैं. राहुल गांधी को कुछ और करना चाहिए था वे सफल हो सकते थे.

मुझे राहुल-प्रियंका दोनों अच्छे लगते हैं

भाजपा प्रत्याशी ने आगे कहा कि मुझे राहुल-प्रियंका दोनों अच्छे लगते हैं. लेकिन दोनों ही हालात के मारे हैं. उनकी मां उन्हें इस तरह से टाॅर्चर नहीं करना चाहिए. उन्हें सुखी जिंदगी जीने देनी थी. ऐसा लगता है दोनों अपनी जिंदगी से परेशान हैं. अभी भी टाइम है. उनकी मां अच्छा मार्गदर्शन कर सकती है. वहीं पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा जी की जीवनी पर मैंने फिल्म बनाई है. वो फिल्म कांग्रेस और भाजपा से परे हैं. हमारे संविधान के साथ इमरजेंसी की जो घटना हुई वो क्यों हुई थी इसको लेकर मैंने फिल्म बनाई थी. ये फिल्म संविधान के बारे में लोगों को जागरूक करती है.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: ये BJP का डर है या ‘राम’ लहर का खौफ…अखिलेश मेरठ में बार-बार बदल रहे हैं प्रत्याशी, अब उतारा इनको!

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़ी, बोले- देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली नहीं दे सकता

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago