Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: ये BJP का डर है या ‘राम’ लहर का खौफ…अखिलेश मेरठ में बार-बार बदल रहे हैं प्रत्याशी, अब उतारा इनको!

सपा ने पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बनाया है. बता दें कि सपा ने मेरठ लोकसभा सीट से पहले भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया था और फिर अतुल प्रधान को.

arun-akhilesh

अरुण गोविल-अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रत्याशियों का नामांकन जारी है. तो वहीं सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) से बड़ी खबर सामने आ रही है. सपा ने एक बार फिर से मेरठ लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बदल दिया है. अब सूचना आ रही है कि सपा ने पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बनाया है.

बता दें कि सपा ने मेरठ लोकसभा सीट से पहले भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया था और फिर जब भाजपा की ओर से रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल के नाम की घोषणा की गई तो सपा ने अतुल प्रधान को प्रत्याशी बना दिया था और अब एक बार फिर से बदलाव. इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर सपा भाजपा से डरी हुई है या फिर ‘राम’ यानी अरुण गोविल जैसी शख्सियत से.

ये भी पढ़ें-Karnataka: डेढ़ साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, बचाव अभियान जारी

मीडिया सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से योगेश वर्मा सिंबल लेकर हेलीकॉप्टर के जरिए मेरठ के लिए रवाना हो चुके हैं. तो दूसरी ओर अखिलेश के इस फैसले को लेकर पार्टी में तो चर्चा है कि साथ ही अतुल प्रधान ने भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है. अतुल ने लिखा है, “जो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्णय है, वो स्वीकार है! जल्द ही साथियों से बैठकर बात करेंगे! #जय_भीम #जय_समाजवाद #इंक़लाब_ज़िंदाबाद.” बता दें कि मेरठ में 4 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है तो वहीं यहां पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी.

किसी परिचय के मोहताज नहीं अरुण गोविल

बता दें कि भाजपा ने 66 साल के अरुण गोविल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है. वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. मेरठ उनका गृह नगर है. वह रामानंद सागर के रामायण में राम की भूमिका निभाकर 1980 के दशक में घर-घर में इस तरह लोकप्रिय हो गए थे कि आज भी उनके नाम का डंका बजता है. हाल ही में गोविल ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में पीएम मोदी का रोल निभाया था. तो वहीं वह लगातार भगवान राम के आदर्शों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं. बड़ी संख्या में युवा वर्ग उनका फॉलोवर है. जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में भी वह पहुंचे थे. अरुण गोविल ने 2021 में भाजपा की सदस्यता ली थी. हाल ही में उन्होंने एक बड़े जुलूस के साथ मेरठ से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. तो वहीं यूपी की सियासत में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि मेरठ को लेकर सपा में लगातार भय बना हुआ है. यही वजह है कि अखिलेश बार-बार अपना प्रत्याशी यहां से बदल रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital