देश

5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं? जब Gourav Vallabh ने कर दी थी Sambit Patra की बोलती बंद

Gourav vallabh Resigned Congress: कांग्रेस के प्रवक्ता और राजस्थान-झारखंड जैसे राज्यों में चुनाव लड़ चुके गौरव वल्लभ ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे में कांग्रेस की नीति और दिशा को लेकर गंभीर सवाल उठाए. कांग्रेस में युवाओं को कम तरजीह देने जैसे ढेरों कारण गिनाकर गौरव वल्लभ ने पार्टी को अलविदा कह दिया. बता दें कि गौरव वल्लभ की गिनती कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ताओं में की जाती है. उन्हें हाजिर जवाबी और विपक्षी प्रवक्ताओं को उनकी जुबानी में फंसाने के लिए जाना जाता है.

एक बार गौरव वल्लभ ने टीबी डिबेट के दौरान बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा की बोलती बंद करा दी थी. इस डिबेट में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बीजेपी के संबित और कांग्रेस के गौरव के बीच तीखी बहस चल रही थी. इस दौरान संबित ने पीएम मोदी के 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की बात की. इस पर गौरव ने कहा कि आप 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था की बात कर रहे हैं लेकिन क्या आप बता सकते हैं 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं? गौरव वल्लभ के इस सवाल पर संबित चुप हो गए थे.

अब तक नहीं चखा जीत का स्वाद

गौरव वल्लभ वैसे तो काॅलेज के प्रोफेसर हैं. लेकिन संबित से बहस के बाद वे कांग्रेस के सबसे तेज तर्रार प्रवक्ताओं में से एक बन गए. बता दें कि गौरव वल्लभ मुलतः राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले हैं. लेकिन उन्होंने झारखंड में सरयु राय और रघुवर दास जैसे दिग्गजों के खिलाफ चुनाव लड़ा है. 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर उदयपुर से चुनाव लड़ा था. हालांकि इस चुनाव में उनको मात मिली.

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़ी, बोले- देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली नहीं दे सकता

ये भी पढ़ेंः UP Politics: ये BJP का डर है या ‘राम’ लहर का खौफ…अखिलेश मेरठ में बार-बार बदल रहे हैं प्रत्याशी, अब उतारा इनको!

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago