देश

Chhattisgarh: कांकेर में IED विस्फोट में 3 जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान हुआ है. कांकेर और नारायणपुर की सीमा के पास आईईडी विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षाबलों की टीम डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन पर निकली थी. इसी दौरान छिपाए गए विस्फोटक में अचानक धमाका हो गया. विस्फोट की चपेट में चार जवान आ गए, जिनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

शहीद और घायल जवान

इस हादसे में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले शहीद हो गए. वहीं, कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पहले भी मिले थे आईईडी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर बड़ी संख्या में आईईडी बरामद कर उन्हें नष्ट किया गया था. इसके बावजूद जंगलों में पहले से छिपाए गए विस्फोटक अभी भी खतरा बने हुए हैं.

घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है. सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी ले रहे हैं ताकि ऐसे और विस्फोटकों को ढूंढकर निष्क्रिय किया जा सके.


ये भी पढ़ें: AAP से बगावत पड़ी भारी! संदीप पाठक पर गिरफ्तारी की तलवार, दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस


नक्सल मुक्त घोषणा के बाद पहली बड़ी घटना

31 मार्च को छत्तीसगढ़ को आधिकारिक रूप से नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया गया था. इसके बाद यह पहला बड़ा विस्फोट है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बस्तर क्षेत्र के घने जंगलों में माओवादियों द्वारा पहले बिछाई गई बारूदी सुरंगें अभी भी जोखिम पैदा कर रही हैं. इन्हें हटाने का काम जारी है, लेकिन पूरी तरह खतरा खत्म नहीं हुआ है. ऐसे में सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago