देश

Kannauj Road Accident: डिवाइडर तोड़ती हुई तेज रफ्तार बस घुसी ट्रक में…दोनों वाहन हुए चूर-चूर, 4 लोगों की मौत, दर्जनों की हालत गम्भीर

Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक बस और ट्रक की इतनी तेज टक्कर हुई है कि दोनों वाहन चूर-चूर हो गए हैं. इस घटना में 4 यात्रियों की मौत हो गई है और बस में सवार 21 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार स्लीपर बस डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी साइड से आ रहे ट्रक में घुस गई थी, जिससे ये बड़ा हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत ही यूपीडा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल डाक्टर इलाज कर रहे हैं.

यह हादसा कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ है. हादसे के बाद चीखपुकार मच गई. पुलिस ने बताया कि एक प्राइवेट बस गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी. इसी दौरान लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर से आ रहे ट्रक में घुस गई. प्रत्याक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद घायल यात्री बचाने के लिए चीख-पुकार करने लगे. तो वहीं मौके पर लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना को लेकर कन्नोज के एएसपी संसार सिंह ने मीडिया को बताया कि “आज सुबह 4.30 बजे के आसपास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर ट्रक और बस की टक्कर हो गई.

ये भी पढ़ें-Hanuman Jayanti 2024: अयोध्या में आज गूंज रही हनुमान जी की जय जयकार, घर-घर में हो रहा सुंदरकांड का पाठ, Video

ट्रक लखनऊ की तरफ जा रहा था और बस दिल्ली की ओर जा रही थी.” पुलिस अधिकारी ने बताया कि “घटना को देखकर प्रथम दृष्ट्या यही लग रहा है कि बसवाले को अचानक नींद आ गई और उसे पता ही नहीं चला कि बस कब अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और अपनी लेन कूद कर सामने की तरफ से आ रहे ट्रक से भिड़ गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है और यात्रियों की शिनाख्त की जा रही है. मेडिकल कालेज के सीएमएस डाक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मेडिकल कालेज में 21 घायल आए थे जिसमे 4 लोगो की मौत हो चुकी थी बाकी घायलों का इलाज चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago