Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Hanuman Jayanti 2024: अयोध्या में आज गूंज रही हनुमान जी की जय जयकार, घर-घर में हो रहा सुंदरकांड का पाठ, Video

हनुमान जयंती के मौके पर श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में श्री हनुमान स्वरूप में महाकाल बाबा का श्रृंगार किया गया. भांग, मेवा और ड्रायफ्रूट से बाबा का अद्भुत श्रृंगार भक्तों का मन मोह रहा था.

Hanuman Jayanti 2024

हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Hanuman Jayanti 2024: मंगलवार यानी हनुमान जी के दिन पर ही इस बार पड़ी हनुमान जयंती पर बड़ी संख्या में भक्त हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े हैं. इस शुभ संयोग पर मंदिरों से लेकर घरों तक में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ अनवरत जारी है. इसी बीच अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में रामलला के भक्त हनुमान जी की जयकार गूंज रही है और सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं. तो वहीं राम मंदिर में भी बड़ी संख्या में रामलला के भक्त दर्शन कर रहे हैं. सुबह से ही हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु राम मंदिर पहुंच रहे हैं. तेज धूप और गर्मी पर भी श्रद्धालुओं की भक्ति भारी पड़ रही है.

बता दें कि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक हर साल चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी की जयंती मनाई जाती है. मान्यता है कि इसी दिन मां अंजनी के पुत्र हनुमानजी का जन्म हुआ था. इसीलिए इस दिन को हिंदू लोग त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं. बता दें कि हनुमान जयंती को लेकर देश के तमाम हिस्सों में मौजूद मंदिरों में लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. लखनऊ के फेमस हनुमान सेतु मंदिर और अलीगंज हनुमान मंदिर में सैकड़ों हनुमान भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें-Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जी की पूजा के लिए ये मुहूर्त है सबसे शुभ, जानें पूजन विधि मंत्र, आरती और उपाय

उज्जैन में महाकाल ने धरा हनुमान जी का रूप

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में आज यानी चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के मौके पर भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया गया. भोर में ही बाबा की आरती हुई. भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया और इस मौके पर श्री हनुमान स्वरूप में महाकाल बाबा का श्रृंगार किया गया. इस दौरान बाबा की छवि को निहारकर भक्त भावविभोर हो रहे थे. भांग, मेवा और ड्रायफ्रूट से बाबा का अद्भुत श्रृंगार भक्तों का मन मोह रहा था. तो वहीं नवीन मुकुट और मुंडमाला बाबा के श्रृंगार की और भी शोभा बढ़ा रहे थे. महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई.

बाबा महाकाल को अर्पित किया चांदी का चौरस

हनुमान जयंती के मौके पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात के सूरत की कंपनी एचएंडए इंटरप्राइजेज द्वारा 2 नग चांदी के चौरस अर्पित किए गए. मंदिर समिति ने बताया कि चौरस का कुल वजन 1068.500 ग्राम है, जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर मूलचंद जूनवाल द्वारा दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर उनका सम्मान किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital