देश

Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित होने की संभावना, एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Advisory Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती के मद्देनजर मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। पुलिस ने यह जानकारी दी. दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट और कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर के पास मार्ग परिवर्तित किये जाने का परामर्श जारी किया है. दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी एक परामर्श के अनुसार, हनुमान जयंती के अवसर पर ‘मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर समिति’ द्वारा कश्मीरी गेट स्थित मंदिर में शाम पांच बजे से आयोजित किए जा रहे ‘सुंदरकांड पाठ’ में हजारों भक्तों के भाग लेने की उम्मीद है.

इन रूट्स के लिए एडवाइजरी जारी

परामर्श के मुताबिक, इस आयोजन के दौरान वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए हनुमान मंदिर की ओर जाने वाले बाएं मोड़ पर यातायात को वाई-प्वाइंट सलीमगढ़ बाईपास, हनुमान सेतु के नीचे और चट्टा रेल चौक पर परिवर्तित कर दिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि मोटर चालकों को सलाह दी जाती है कि वे आयोजन स्थल की ओर जाने और सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें.

कनॉट प्लेस में तीन बजे से शाम छह बजे तक शोभा यात्रा

पुलिस ने कनॉट प्लेस के निकट बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजन के मद्देनजर यातायात में बदलाव का उल्लेख करते हुए दूसरा परामर्श जारी किया है. पुलिस ने बताया कि दिन के दौरान मंदिर में करीब 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. पुलिस के मुताबिक, इसके अतिरिक्त अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें सात रथों के साथ एक से डेढ़ हजार व्यक्ति भाग लेंगे और इस कारण आस-पास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है.

यातायात पुलिस की चेतावनी

परामर्श के मुताबिक, आस-पास के क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए बाबा खड़क सिंह मार्ग और कनॉट प्लेस के बाहरी सर्कल पर कहीं भी गाड़ी पार्क करने की इजाजत नहीं होगी. यातायात पुलिस ने चेतावनी दी कि उपरोक्त सड़कों पर पार्क किये गये वाहनों को हटा दिया जाएगा और चालान काटा जाएगा. परामर्श के मुताबिक, बाहरी सर्कल, बाबा खड़क सिंह मार्ग, जीपीओ गोल चक्कर, पटेल चौक गोल चक्कर और विंडसर प्लेस गोलचक्कर पर यातायात को परिवर्तित किया जाएगा. परामर्श में आईएसबीटी, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गयी है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

28 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

34 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago