देश

UP News: पुलिस-प्रशासन के सामने मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत, एसडीएम-थाना प्रभारी समेत कई अफसरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

UP News: यूपी के कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के एक गांव में मां-बेटी की जलकर मौत के मामले में एसडीएम समेत 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है. इस मामले में 11 नामजद और बाकी अज्ञात लोगों को आरोपी मानते हुए धारा 302, 307, 436, 429, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद एसडीएम मैंथा को पद से हटा दिया गया है, उन्हें मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है.

रूरा थाने में दर्ज किए गए इस मुकदमे में एसडीएम मैंथा-ज्ञानेश्वर प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक थाना रूरा-दिनेश कुमार गौतम, लेखपाल अशोक सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा कानूनगो, 3 अन्य लेखपाल, अशोक दीक्षित, अनिल दिक्षित, निर्मल दिक्षित, विशाल और जेसीबी ड्राइवर को भी नामजद आरोपी बनाया गया है.

 

वहीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन के सामने मांग पत्र रखा है. जिसमें 5 करोड़ रुपए की मुआवजे की मांग की गई है. इसके अलावा घर के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी, परिवार को आजीवन पेंशन, मृतक के दोनों बेटों को सरकार की तरफ से आवास की मांग की गई है. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी से तत्काल न्याय के लिए मुलाकात की भी मांग की गई है. वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है.

सपा ने साधा निशाना

वहीं, सपा ने महिलाओं की मौत के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया, योगी (आदित्यनाथ) सरकार में ब्राह्मण परिवारों को निशाना बनाया जाता है और ऐसी घटनाएं चुनिंदा तरीके से हो रही हैं. दलितों और पिछड़ों की तरह ब्राह्मण भी योगी सरकार के अत्याचार का निशाना हैं.

ये भी पढ़ें: UP News: कानपुर देहात में ‘अग्निकांड’, मां-बेटी के जिदा जलने का वीडियो आया सामने, पुलिस पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप

बता दें कि सोमवार देर शाम रूरा क्षेत्र के मडौली गांव में पुलिस, जिला प्रशासन और राजस्व अधिकारी सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने गए थे. अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान मां-बेटी की आग से जलकर मौत हो गई. वहीं परिजनों का आरोप है कि जब महिलाएं अंदर थीं, तो पुलिस वालों ने झोपड़ी में आग लगा दी. हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों ने खुद को आग लगाई. इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

21 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago