Valentine’s Day Doodle 2023: फरवरी के महीने में लोग प्यार के रंग में रंगे नजर आते हैं. इस महीने पड़ने वाला वैलेंटाइन डे प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे खास होता है. लोग इस दिन एक-दूसरे के लिए अपने प्रेम का इजहार करते हैं. गूगल ने भी इस दिन अपने डूडल के जरिए लोगों के बीच प्यार का संदेश देने की कोशिश की है. आज वैलेंटाइन डे के खास मौके पर हमें डूडल का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.
आज गूगल सर्च इंजन में दिख रहे डूडल को बहुत ही खूबसूरती के साथ डिजाईन किया गया है. इस डूडल में पानी की बूंदों को दिल के रूप में डिजायन किया है. इसके साथ ही यूनिकएनिमेटेड थ्री डी डूडल दिखाया है. डूडल में दिख है कि दो पानी की बूंदें अलग होकर फिर से एक हो गए हैं.
प्यारा है गूगल का डूडल
वैलेंटाइन डे के अवसर पर Google की ओर से बनाया गया Animated Doodle बेहद ही प्यारा है. यह गुलाबी रंग के बैकग्राउंड और पानी की एक बूंद में डिजाइन के रुप में आंख बना हुआ है. गूगल ने इसके जरिए प्यार का संदेश देने की कोशिश की है. गूगल ने हर किसी को इस दिन की महत्ता बताते हुए साल के इस सबसे रोमांटिक दिन को और खास बना दिया है.
14 फरवरी को गूगल ने दिया यह संदेश
गूगल ने अपने संदेश में कहा है कि, बारिश हो या धूप, क्या तुम मेरे होगे?
आज का वैलेंटाइन डे डूडल साल का सबसे रोमांटिक दिन मनाता है, जब दुनिया भर के लोग अपने प्रेमियों, दोस्तों और भागीदारों के लिए उपहार, बधाई और बहुत कुछ के माध्यम से स्नेह व्यक्त करते हैं.
इसके आगे गूगल ने लिखा है कि क्या आप जानते हैं कि मध्य युग के दौरान, इंग्लैंड और फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों का मानना था कि 14 फरवरी पक्षियों के लिए खास मौसम की शुरुआत थी? उन्होंने इस घटना को प्यार से जोड़ा और जल्द ही रोमांटिक उत्सव शुरू कर दिया. 17वीं शताब्दी में यह अवकाश पूरी दुनिया में अधिक लोकप्रिय हो गया.
आपका आज का पूर्वानुमान चाहे जैसा भी हो, हम आशा करते हैं कि आप अपने किसी खास के साथ जश्न मनाने का आनंद लेंगे. वैलेंटाइन्स दिवस मुबारक हो!
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…