मृतक की फाइल फोटो (सोशल मीडिया)
Kanpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले के तमाम इलाकों में बंदरों का आतंक जारी है. जिले के बाबूपुरवा इलाके में रहने वाले रेलवे में कार्यरत एक व्यक्ति पर बंदर ने हमला बोल दिया. हमले से बचने के लिए शख्स छत पर भागने लगा. तभी आंगन में गिरने से मौत हो गई. जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बाबूपुरवा कालोनी निवासी 45 वर्षीय तोताराम रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन प्रथम के पद पर कार्यरत थे और बाबूपुरवा में पत्नी पुष्पलता और बेटी कल्पना के साथ रहते थे. वह झकरकटी बस अड्डे के पास स्थित ओल्ड वाशिंग लाइन में तैनात थे. परिजनों ने जानकारी दी कि रविवार की रात को सभी लोग खाना खाकर सो गए. तो वहीं देर रात तोताराम वॉशरूम जाने के लिए उठे तो छत पर बैठे बंदर ने उनके ऊपर हमला बोल दिया. खुद को बंदर से बचाने के लिए वह छत की ओर भागे तो अचानक आंगन में गिर पड़े, जिससे उनको गम्भीर चोटें आईं. चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. उन्होंने तोताराम को बेसुध हालत में पड़ा देखा. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- झारखंड के डूमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाली बेबी देवी ने ली विधायक पद की शपथ
इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं बंदरों के हमले को लेकर लोगों ने वन विभाग को दोषी बताया है. पड़ोसियों का कहना है कि वन विभाग से कई बार बंदरों को पकड़ने के लिए शिकायत कर चुके हैं, लेकिन वन विभाग केवल अभियान चलाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेता है, लेकिन बंदरों के पकड़ने का अभियान कहीं भी नहीं चलाया जाता. शहर के बाबूपुरवा के साथ ही किदवई नगर, कौशलपुरी, सर्वोदय नगर, श्याम नगर सहित तमाम इलाकों में बंदरों के आतंक से लोगों ने छतों पर जाना बंद कर दिया है. तो वहीं घटना को लेकर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि, रेलवे कर्मी की छत से गिरने से मौत हो गई है. मामले की जांच की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…